05 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 05 मई वर्ष का 125वां (लीप वर्ष में यह 126वां) दिन है। साल में अभी 240 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 05 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 05 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
05 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 05 May in History)
2006: संगीत के जादूगर नौशाद का निधन- संगीत के लिए घर छोड़ा, फुटपाथ पर रहे, 40 रुपए थी पहली कमाई
25 दिसंबर 1919 को लखनऊ में जन्मे नौशाद के घर में संगीत पर पाबंदी थी। अब्बा ने कहा कि अगर इस घर में रहना है तो संगीत छोड़ना पड़ेगा…नौशाद ने संगीत के लिए घर छोड़ दिया। भागकर सपनों के शहर मुंबई आ गए। कुछ दिन एक परिचित के यहां रहे, लेकिन मामला जमा नहीं तो दादर आ गए और फुटपाथ को ही अपना ठिकाना बना लिया। यहां उन पर उस्ताद झंडे खान की नजर पड़ी। 40 रुपए महीने की तनख्वाह पर नौशाद को काम पर रख लिया।
इसके बाद कंपोजर खेमचंद प्रकाश ने उन्हें फिल्म ‘कंचन’ में असिस्टेंट का काम दिया। अब महीने के 60 रुपए मिलने लगे। यहां से नौशाद के फिल्मी सफर ने हल्की रफ्तार पकड़ी। नौशाद को 1940 में पहली बार एक संगीतकार के रूप में फिल्म ‘प्रेम नगर’ काम करने का मौका मिला। लेकिन किन्हीं वजहों से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। 1944 में फिल्म ‘रतन’ आई। ये फिल्म चल निकली। इतनी चली की फिल्म के बजट से ज्यादा कमाई संगीत की रॉयल्टी से ही हो गई। इसके बाद 1954 में फिल्म आई ‘बैजू बावरा’। इस फिल्म के लिए नौशाद को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
1960 में फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ रिलीज हुई। इस फिल्म का गाना ‘जब प्यार किया तो डरना क्या…’ लोगों की जुबान पर आज भी छाया हुआ है। इस फिल्म में नौशाद का संगीत इतना पसंद किया गया कि ‘मुगल-ए-आजम’ को जब दोबारा कलर में रिलीज किया गया, तब भी संगीत की जिम्मेदारी नौशाद को ही मिली।
नौशाद ने न सिर्फ फिल्मों में उम्दा संगीत दिया बल्कि मोहम्मद रफी, सुरैया और शमशाद बेगम जैसे गायकों को पहला मौका भी दिया। भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजे जानी वाली पहली फिल्म ‘मदर इंडिया’ का संगीत भी नौशाद ने ही दिया था। इसके अलावा बैजू बावरा, कोहिनूर, पाकीजा, गंगा-जमुना, बाबुल, मेरे महबूब जैसी हिट फिल्मों में भी नौशाद ने ही संगीत दिया था। 1981 में नौशाद अली को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 2005 में आई फिल्म ‘ताजमहल’ उनके करियर की आखिरी फिल्म थी। 5 मई 2006 को उनका निधन हो गया।
1818: कार्ल मार्क्स का जन्म
आज ही के दिन 1818 में जर्मनी के ट्रायर में कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ। उनके पिता हेईनरीच मार्क्स वकील थे। उन्होंने बोन विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद बर्लिन विश्वविद्यालय चले गए। वहां उन्होंने दर्शन और इतिहास का अध्ययन किया। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही उनकी राजनीति में दिलचस्पी बढ़ी। 1842 में कार्ल मार्क्स ने पत्रकारिता करना शुरू किया। उन्होंने एक न्यूज पेपर में एडिटर के तौर पर काम किया। इसके बाद मार्क्स ने 1844 में अपने दोस्त फ्राइडरिच एंगल्स के साथ मिलकर ‘होली फैमिली’ नाम की किताब छपवाई। कार्ल्स मार्क्स ने साल 1848 में ”द कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो” की रचना की थी। उनकी यह रचना काफी प्रसिद्ध हुई। इस रचना को विश्व की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक रचनाओं में से एक माना गया है। 1867 में उन्होंने दास कैपिटल का पहला अंक प्रकाशित किया। मार्क्स इसके दूसरे अंक पर काम कर रहे थे, लेकिन उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के बाद एंगल्स ने बचे हुए अंकों को संग्रहित कर प्रकाशित किया। यह इतनी प्रसिद्ध हुई कि उनकी सबसे अधिक बिकने वाली किताबों में से एक बन गई। मार्क्स को आधुनिक समाजवाद का जनक माना जाता है।
रूसी क्रांति: कार्ल मार्क्स की मौत के बाद 1917 में रूसी क्रांति हुई। इस क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन ने मार्क्सवाद के विचारों से प्रभावित होकर रूस में तीन सदी पुराने जार शासन को उखाड़ फेंका और सर्वहारा सरकार की स्थापना की। इस क्रांति के बाद कई देश मार्क्स के विचारों से प्रभावित होकर कम्युनिस्ट होते चले गए। मार्क्स का कहना था कि खेत, मशीनें, फैक्ट्री आदि जितने भी उत्पादन के साधन हैं, इन पर मालिकों का पूरा हक होता है। जबकि उत्पादन में सारी मेहनत मजदूरों की होती हैं, लेकिन उत्पादन का कोई हिस्सा उन्हें नहीं मिलता। मालिक हमेशा ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाना चाहता है, यही वर्ग संघर्ष का बड़ा कारण है।
1821: नेपोलियन बोनापार्ट का निधन
नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म 15 अगस्त 1769 में फ्रांस के अजाचियो शहर में हुआ था। 9 साल की उम्र में ही पढ़ाई के लिए वे फ्रांस चले गए। बाद में वह फ्रांस की सेना में शामिल हो गए। उनकी प्रतिभा को देखते हुए जल्द ही उन्हें ब्रिगेडियर जनरल बना दिया गया। इस युवा जनरल ने अपने युद्ध कौशल से कई युद्धों में सेना को विजय दिलाई। फ्रांस लौटने पर नेपोलियन ने नवीन कॉन्सुलेट सरकार की स्थापना कर खुद को वहां का शासक घोषित कर दिया। 25 दिसम्बर 1799 को उसने देश का नया संविधान लागू कर दिया। शासक बनते ही नेपोलियन ने देश की अर्थव्यवस्था, शिक्षा, प्रशासन, और न्याय प्रणाली में कई परिवर्तन किए। उन्होंने चर्च के विशेषाधिकार समाप्त कर दिए। पादरियों और चर्च की संपत्ति को जब्त करने को भी अपने संविधान में शामिल किया। धर्म को लेकर किए गए सुधारों का उस समय काफी विरोध भी किया गया। साल 1815 में वाटरलू के युद्ध में हार के बाद अंग्रेजों ने नेपोलियन को एक द्वीप सेंट हेलेना में बंदी बना लिया, जहां 6 साल बाद उनकी मौत हो गई।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 05 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1260: कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा बना।
1809: मैरी किज यूएस पेटेंट कराने वाली पहली महिला बनीं।
1836: बेल्जियम में यूरोप की पहली रेल लाईन शुरू हुई थी।
1883: सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।
1912: स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। तभी से ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह और समापन समारोह की परम्परा बनी।
1919: पेरिस में रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना हुई।
1949: भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई।
1951: ब्रिटेन में वह पहला कम्प्यूटर प्रदर्शित किया गया था, जो खेलने के लिए बनाया गया था।
1961: अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे।
1988: एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण किया गया।
2005: ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
2010: आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के साउंडिंग रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा।
2017: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया साउथ एशिया सैटेलाइट।
2025: माइक्रोसॉफ्ट ने अपने प्रसिद्ध एप्लिकेशन Skype को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया
05 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 05 May)
1818: कार्ल मार्क्स – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक।
1903: अविनाशलिंगम चेट्टियार – स्वतंत्रता सेनानी।
1911: प्रीतिलता वादेदार – बंगाल की राष्ट्रवादी क्रांतिकारी।
1916: ज्ञानी ज़ैल सिंह – भारत के पूर्व राष्ट्रपति।
1929: अब्दुल हमीद कैसर – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1937: मेजर होशियार सिंह – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1954: मनोहर लाल खट्टर – हरियाणा के मुख्यमंत्री।
1956: गुलशन कुमार – प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक।
1970: समरेश जंग – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़।
05 मई को हुए निधन (Died on 05 May)
1821: नेपोलियन बोनापार्ट – फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता।
1953: आर. के. शनमुखम चेट्टी – राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।
1961: गोरख प्रसाद – गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
2006: नौशाद अली – प्रसिद्ध फ़िल्मी संगीतकार।
2017: लीला सेठ – भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

