10 जून: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 10 जून वर्ष का 161वां (लीप वर्ष में यह 162वां) दिन है। साल में अभी 204 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 10 जून का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 10 जून का इतिहास एवं घटनाक्रम।
10 जून की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 10 June in History)
1986: भारत को लॉर्ड्स में मिली थी पहली टेस्ट जीत
1986 में आज ही के दिन भारत को इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड पर पहली बार टेस्ट मैच में जीत मिली थी। भारतीय कप्तान कपिल देव ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर ये ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। इससे पहले लॉर्ड्स पर खेले गए 10 मैचों में से भारत को 8 में हार मिली और 2 ड्रॉ हुए थे।
भारत ने इस सीरीज से पहले विदेशी धरती पर कुल 105 टेस्ट मैच खेले थे जिनमें से 51 मैच टीम हार चुकी थी, 44 ड्रॉ हुए थे और केवल 10 मैचों में ही भारतीय टीम को जीत मिली थी।
भारतीय टीम ने बैटिंग और बॉलिंग का बढ़िया कॉम्बिनेशन मैदान में उतारा था। कपिल देव की कप्तानी में रोजर बिन्नी, चेतन शर्मा, मोहिंदर अमरनाथ, रवि शास्त्री, मनिंदर सिंह, सुनील गावस्कर, कृष्णामचारी श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ी मैदान में थे।
1692: पहली ‘चुड़ैल’ को दी गई थी फांसी
अमेरिका के मैसाचुसेट्स के सलेम नाम के एक गांव में फरवरी 1692 में कई युवा लड़कियों में अजीब बीमारियां सामने आने लगीं। इन लड़कियों का मानना था कि उन पर किसी ने जादू-टोना करवा दिया है और वे किसी चुड़ैल के वश में हैं। उन्होंने स्थानीय महिलाओं पर आरोप लगाया कि ये जादू-टोना उन्होंने ही करवाया है। इन महिलाओं को सजा दिलवाने के लिए लड़कियों ने कोर्ट में मामला दायर किया। कोर्ट में सुनवाई हुई और 1 मार्च 1692 को 3 महिलाओं पर जादू-टोने करने का आरोप साबित हुआ। इनमें से एक महिला ने कोर्ट में कहा कि वो जादू-टोना करने वाले बाकी लोगों को पकड़ने में पुलिस की मदद करेगी। अगले कुछ महीनों में पुलिस ने इस महिला की मदद से सलेम गांव के करीब 150 लोगों को जादू-टोना करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जिनमें 4 साल का एक छोटा बच्चा भी शामिल था।
जून में आरोपियों पर मुकदमे की शुरुआत हुई। सबसे पहला मुकदमा ब्रिजेट बिशप नामक महिला पर चलाया गया। ब्रिजेट पर सबसे ज्यादा लोगों ने जादू-टोने का आरोप लगाया था। आज ही के दिन ब्रिजेट को फांसी दी गई। पूरे मामले में 18 और लोगों को फांसी दी गई। इस घटना को सलेम चुड़ैल परीक्षण नाम से जाना जाता है।
1890: संडे बना था हॉलिडे
संडे यानी छुट्टी। बैंक, स्कूल, ऑफिस सब बंद और दिनभर की फुर्सत। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि संडे के दिन सब कुछ बंद रखने की शुरुआत कब हुई थी? इस सवाल का जवाब है – 133 साल पहले आज ही के दिन। 10 जून 1890 को ब्रिटिशर्स ने संडे को छुट्टी की घोषणा की थी। इससे पहले हफ्ते के सातों दिन काम करना पड़ता था।
ईसाई लोगों के लिए संडे का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। इस दिन ईसाई लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं। इसी वजह से ब्रिटिश लोग संडे के दिन कामकाज नहीं करते थे, लेकिन भारतीयों को काम करना पड़ता था। धीरे-धीरे कपड़ा मिल में काम करने वाले भारतीय मजदूरों में भी ये मांग उठने लगी कि उन्हें भी हफ्ते में एक दिन काम से छुट्टी दी जाए।
मजदूरों की इस मांग को ब्रिटिशर्स तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नारायण मेघाजी लोखंडे को मिली। 1881 में उन्होंने ब्रिटिश सरकार को एक आवेदन सौंपा। इस आवेदन में मजदूरों के काम करने के घंटे कम करने और संडे को छुट्टी देने जैसी मांगे थीं।
अगले 7 सालों तक मजदूरों की मांग को लेकर लोखंडे और अंग्रेजों की बीच बातचीत चलती रही। आखिरकार आज ही के दिन ब्रिटिशर्स ने लोखंडे की मांग मान ली और इसी के साथ हमें भी हफ्ते में एक दिन आराम करने की सुविधा मिली।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 10 जून को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1246: दिल्ली सल्तनत- नासिरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ। उसने सुल्तान अलाउद्दीन मसूद शाह को हटाकर सत्ता संभाली थी।
1786: चीन के सिजुआन प्रांत में भूकंप के कारण दादू नदी पर बना बाँध टूट गया जिसमें एक लाख लोग मारे गए थे।
1935: दो दोस्त बिल बिलस्न और रॉबर्ट स्मिथ ने मिलकर Alcoholics Anonymous नाम से एक ग्रुप बनाया था। शराब की लत छुड़वाने के लिए बने इस ग्रुप में आज कई देशों के लाखों लोग शामिल हैं।
1944: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1967: इजराइल और अरब देशों के बीच 6 दिन के युद्ध का अंत हुआ।
1971: अमेरिका ने चीन पर लगे 21 साल पुराने व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
1972: 1972: मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) के ऐतिहासिक मझगांव डॉक से भारत के पहले पूर्ण रूप से वातानुकूलित (All-weather AC) यात्री और मालवाहक जहाज ‘हर्षवर्धना’ का जलावतरण (Launching) किया गया था। यह जहाज ‘शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया’ (SCI) के लिए बनाया गया था।
1977: एपल ने एपल-2 नाम से कंप्यूटर लॉन्च किया। यह आम लोगों के लिए एपल का बनाया हुआ पहला प्रोडक्ट था।
1994: चीन ने लोकनोर इलाके में गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किया।
1995: यूरोप के विक्सलेट इलाके में दुनिया की सबसे बजनी 5,100 किलोग्राम की घड़ी स्थापित की गई।
2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के -2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
2003: नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
2008: 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया।
2008: उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मीनोलास का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया।
2024: अफ्रीकी देश मलावी में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार देश के उपराष्ट्रपति साउलो चिलिमा (Saulos Chilima) सहित सभी 10 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई।
2025: ऑस्ट्रिया के ग्राज़ (Graz) शहर के एक माध्यमिक विद्यालय में हुई एक भीषण सामूहिक गोलीबारी (Mass Shooting) की घटना में हमलावर सहित 11 लोगों की जान चली गई।
10 जून को जन्मे व्यक्ति (Born on 10 June)
1890: गोपीनाथ बोरदोलोई – असम के पहले मुख्यमंत्री और भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, जिन्हें मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
1906: दामोदर मेनन – भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी।
1906 : रूपकुमार राठौर – भारतीय संगीत निर्देशक और पार्श्व गायक।
1931: एम. एस. गोपालकृष्णन – भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
1955: प्रकाश पादुकोण – भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और ऑल इंग्लैंड ओपन जीतने वाले पहले भारतीय (अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता)। उन्होंने भारतीय बैडमिंटन के बारे में दुनिया के दृष्टिकोण पर सबसे गहरा असर डाला।
1958: अनूप सेठी – साहित्यकार एवं जनसेवक। हिमाचल मित्र पत्रिका के सलाहकार संपादक।
1981: देवेन्द्र झाझरिया- पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले और एकमात्र भाला फेंक (जैवलीन थ्रो) एथलीट।
10 जून को हुए निधन (Died on 10 June)
323 ईसा पूर्व विश्व विजेता सिकंदर महान की मृत्यु
प्राचीन शहर बेबीलोन (मौजूदा समय में इराक का हिस्सा) के राजमहल में मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में विश्व विजेता सिकंदर महान की मृत्यु आज ही के दिन हुई थी। उनकी मौत के कारणों पर इतिहासकारों में आज भी मतभेद हैं—कुछ इसे मलेरिया या टाइफाइड जैसी बीमारी बताते हैं, तो कुछ जहर दिए जाने की आशंका जताते हैं।
1987: जीवन – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2019: आर. वी. जानकीरमन – पुदुचेरी के 7वें मुख्यमंत्री थे।
2019: गिरीश कर्नाड – कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता थे।
10 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 10 June)
विश्व भूगर्भ जल दिवस
‘जल ही जीवन है, जल है तो कल है’ प्रतिवर्ष लोगों के बीच भूगर्भ जल का महत्व, आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये 10 जून को “विश्व भूगर्भ जल दिवस” मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करना है।
विश्व नेत्रदान दिवस (World Eye Donation Day)
प्रत्येक वर्ष 10 जून को विश्व नेत्रदान मनाया जाता है, ताकि दूसरों की अंधेरी दुनिया को रोशन करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा सके।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



