24 July in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 205वां दिन (लीप वर्ष में 206वां दिन) है। साल में अभी और 160 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 24 जुलाई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 24 जुलाई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
24 जुलाई 1991: जब मनमोहन सिंह के 18,650 शब्दों ने बदल दी भारत की तकदीर
यह कहानी भारत के उस ऐतिहासिक मोड़ की है, जब देश दिवालिया होने की कगार पर खड़ा था। तिजोरी खाली थी, विदेशी मुद्रा भंडार सिर्फ कुछ हफ्तों के राशन-सामान (आयात) के लायक बचा था, और भारत का आर्थिक भविष्य गहरे अंधेरे में डूबा था। लेकिन ठीक उसी संकट के समय एक अर्थशास्त्री के ऐतिहासिक बजट ने भारत की किस्मत का रुख हमेशा के लिए मोड़ दिया।
जून 1991 में जब पी. वी. नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर और जाने-माने अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह को देश का वित्त मंत्री बनाया।
उस दौर में भारत लाइसेंस राज, शेयर बाजार के घपलों, चीन-पाक युद्धों की मार और कड़े सरकारी नियंत्रण से कराह रहा था। सीमेंट से लेकर बाइक बनाने तक, सब कुछ सरकार तय करती थी। नरसिम्हा राव ने देश को संकट से उबारने की पूरी जिम्मेदारी मनमोहन सिंह को सौंपी और उन्हें अर्थव्यवस्था में मनचाहे और बड़े फैसले लेने की पूरी छूट दे दी।
फिर आया 24 जुलाई 1991 का वह मील का पत्थर साबित होने वाला दिन। वित्त मंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह ने संसद में अपना पहला बजट पेश किया। अपनी खामोशी के लिए जाने जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह ने इस बजट भाषण में 18,650 शब्द बोले—जो भारतीय बजट के इतिहास में किसी भी वित्त मंत्री द्वारा बोला गया सबसे लंबा भाषण है।
यह महज़ एक बजट भाषण नहीं था, बल्कि भारत की बंद अर्थव्यवस्था को दुनिया के लिए खोलने का एक क्रांतिकारी ऐलान था।
मनमोहन सिंह ने इस बजट के ज़रिए LPG (Liberalization, Privatization, Globalization) यानी उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण का मंत्र दिया। सीमेंट, बाइक और अन्य सामानों के उत्पादन व कीमत पर सरकारी ताले हटा दिए गए। सिर्फ 18 उद्योगों को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों से लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म कर दी गई। कस्टम ड्यूटी को 220% से घटाकर 150% कर दिया गया। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट नियमों को आसान बनाया गया ताकि भारतीय उद्योग दुनिया से मुकाबला कर सकें। बैंकों पर RBI के कड़े नियंत्रण को कम किया गया। जमा और कर्ज पर ब्याज दरें तय करने की छूट बैंकों को मिली और नए प्राइवेट बैंक खोलने के रास्ते साफ हुए।
इस बजट को भारतीय इतिहास का ‘गेम चेंजर बजट’ कहा जाता है। जिस भारत के पास आयात के लिए कुछ हफ्तों के पैसे बचे थे, उसी देश ने अगले एक दशक में विकास की ऐसी रफ्तार पकड़ी कि दुनिया देखती रह गई। 24 जुलाई 1991 के इसी बजट की बदौलत आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती महाशक्तियों में शुमार है।
2000: जब एस विजयालक्ष्मी बनीं शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं

शतरंज की बिसात की बात होते ही दिमाग में सबसे पहले विश्वनाथन आनंद का नाम आता है। लेकिन 24 जुलाई का दिन भारतीय खेल इतिहास में एक ऐसी वीरांगना के नाम दर्ज है, जिसने पुरुष वर्चस्व वाले इस खेल में देश का परचम लहराया।
25 मार्च 1979 को चेन्नई में जन्मीं सुब्बारामन विजयालक्ष्मी ने महज साढ़े तीन साल की उम्र में अपने पिता से शतरंज के दांव-पेच सीखने शुरू कर दिए थे। 7 साल की उम्र में पहला टूर्नामेंट खेलने वाली विजयालक्ष्मी ने 1988 और 1989 में अंडर-10 इंडियन चैंपियनशिप जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया।
साल 1995 में उन्होंने ‘इंटरनेशनल विमेन मास्टर’ का टाइटल जीता। इसके बाद 1998 के एनिबल ओपन में रूसी ग्रैंडमास्टर मिखाइल कोबालिया को हराकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी मचा दी।
फिर आया 24 जुलाई 2000 का ऐतिहासिक दिन। विप्रो इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस चैंपियनशिप के 9वें राउंड में पी. हरिकृष्ण के साथ मैच ड्रॉ खेलते ही विजयालक्ष्मी ने भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल कर लिया। 4 बार की नेशनल चैंपियन रही विजयालक्ष्मी की यह उपलब्धि आज भी देश की लाखों बेटियों को शतरंज की बिसात पर राजा मात देने की प्रेरणा देती है।
1985: जब जलते पंजाब में शांति के लिए हुआ राजीव गांधी और लोंगोवाल के बीच ऐतिहासिक समझौता

80 का दशक भारत के इतिहास में सबसे खौफनाक और उथल-पुथल भरे दौर में गिना जाता है। पंजाब हिंसा की आग में झुलस रहा था और उग्रवादियों की खालिस्तान की मांग जोर पकड़ चुकी थी। ऑपरेशन ब्लू स्टार, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और फिर उसके बाद भड़के सिख विरोधी दंगों ने देश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया था। पंजाब समस्या अब विकराल रूप ले चुकी थी और शांति बहाल करना देश की सबसे बड़ी जरूरत बन गई थी।
इसी संकट से निपटने के लिए 24 जुलाई 1985 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अकाली दल के नेता संत हरचंद सिंह लोंगोवाल के बीच एक ऐतिहासिक संधि हुई, जिसे ‘पंजाब समझौता’ कहा जाता है।
इस समझौते का मकसद पंजाब में विश्वास की नींव फिर से जमाना था। इसमें कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी कि हिंसा में मारे गए बेगुनाह लोगों के परिवारों को मुआवजा देना। सिख विरोधी दंगों की निष्पक्ष जांच कराना और लंबित मुकदमों का निपटारा करना। पंजाब-हरियाणा सीमा विवाद और नदियों के पानी के बंटवारे जैसे संवेदनशील मुद्दों को सुलझाना। सेना में भर्ती के नियमों को पारदर्शी बनाए रखना शामिल था।
24 जुलाई 1985 का यह समझौता भारत के राजनीतिक इतिहास में अशांति के दौर को खत्म कर शांति और भाईचारे की ओर कदम बढ़ाने की एक ऐतिहासिक कोशिश के रूप में दर्ज है।
देश-विदेश में 24 जुलाई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1870: अमेरिका में पहली अंतरदेशीय रेल सेवा की शुरुआत हुई।
1890: कलकत्ता के शोभाबाजार क्लब (जिसे सोराबाजार भी कहा जाता है) ने ट्रेड्स कप के दौरान ईस्ट बंगाल शायर रेजिमेंट को हराकर इतिहास रच दिया था। यह किसी इंग्लिश फुटबॉल टीम के खिलाफ किसी भारतीय टीम की पहली ऐतिहासिक जीत थी।
1911: हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया। बिंघम को एक स्थानीय किसान और उसके बच्चे इस शहर तक ले गए थे, जिसे बाद में दुनिया के सात आश्चर्यों में गिना जाने लगा।
1915: शिकागो में यात्री जहाज एसएस ईस्टलाइनर (SS Eastland) के डूबने से उसमें सवार करीब 844 लोगों की मौत हो गई।
1915: शिकागो नदी में एक गोदी से बंधे होने के दौरान जहाज पलट गया जिसमें 844 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए।
1932: रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई।
1935: ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम भेजा गया।
1938: स्विट्जरलैंड में नेस्कैफे ने पहली बार इंस्टेंट कॉफी को मार्केट में उतारा।
1969: चांद की सतह पर लैंडिंग के बाद नील आर्मस्ट्रांग सफलतापूर्वक धरती पर लौटे।
1982: जापान के नागासाकी में भारी बारिश से पुल ढहने से 299 लोगों की मौत हुई।
1982: ज्ञानी जैल सिंह ने भारत के सातवें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
1989: भारत में लोकसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने बोफर्स तोप के मुद्दे पर सदन से इस्तीफा दे दिया और जिसे स्वीकार कर लिया गया।
1992: शंकर दयाल शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति बने।
1993: मैरीलैंड के डॉक्टर विलियम रेनहोफ ने दुनिया का पहला लंग रिमूवल ऑपरेशन किया। मरीज को लंग कैंसर था जिसके बाद एक लंग को निकालने का फैसला लिया गया।
1994: असम के बसबारी में बोडो उग्रवादियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की।
1999: नासा का अंतरिक्ष यान कोलंबिया (मिशन STS-93) सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष इतिहास में यह एक ऐतिहासिक मील का पत्थर था, क्योंकि लेफ्टिनेंट कर्नल एलीन कॉलिन्स पहली बार किसी अमेरिकी अंतरिक्ष शटल की महिला कमांडर थीं।
1999: ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम ‘सार्वभौमिक महिला धर्मसभा’ का आयोजन।
2006: प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा मिस यूनिवर्स चुनी गईं।
2007: प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेकर इतिहास रचा।
2022: विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर के शानदार थ्रो के साथ रजत (सिल्वर) पदक जीतकर इतिहास रच दिया था。
2024: नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह उड़ान भरने के दौरान निजी एयरलाइन कंपनी सौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 19 लोग सवार थे, जिनमें 18 लोगों की मौत हुई।
24 जुलाई को जन्मे प्रमुख व्यक्ति
1897: अमेलिया एरहार्ट– अटलांटिक महासागर के ऊपर अकेले विमान उड़ाने वाली विश्व की पहली महिला पायलट और विमानन क्षेत्र की पथप्रदर्शक।
1911: पन्नालाल घोष – भारत के प्रसिद्ध बांसुरी वादक।
1924: नाजिश प्रतापगढ़ी – उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।
1928: केशुभाई पटेल – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
1937: मनोज कुमार– भारत कुमार के नाम से प्रसिद्ध हिंदी फिल्म निर्माता, अभिनेता।
1943 : जी. सी. मल्होत्रा – भारत के भूतपूर्व लोक सभा महासचिव रहे हैं।
1947: जहीर अब्बास – एशियाई ब्रैडमैन’ के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के पूर्व अध्यक्ष।
1945: अज़ीम प्रेमजी – ‘विप्रो कॉर्पोरेशन’ के अध्यक्ष, जो कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम का विकास और उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन करती है।
1969: जेनिफर लोपेज़- अमेरिका की बेहद लोकप्रिय गायिका, अभिनेत्री और डांसर।
1985: पंकज आडवाणी – भारत के विश्व प्रसिद्ध बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी। वे 25 से अधिक बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं और खेल रत्न व पद्म भूषण से सम्मानित हैं।
24 जुलाई को हुए प्रमुख निधन
1980: उत्तम कुमार – भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महान और सफल अभिनेताओं में से एक थे। उन्हें बंगाली सिनेमा के “महान नायक” के रूप में जाना जाता है।
1980: रिचर्ड हेनरी सेलस -ब्रिटिश हास्य अभिनेता और फिल्म स्टार, जो अपनी उत्कृष्ट कॉमिक टाइमिंग और ‘द पिंक पैंथर’ फिल्म श्रृंखला में इंस्पेक्टर क्लूसौ के किरदार के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध थे।
2017: यशपाल – भारत के एक महान वैज्ञानिक, शिक्षाविद और विज्ञान संचारक।
24 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
आयकर दिवस
भारत में प्रति वर्ष 24 जुलाई के दिन को आयकर दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में 24 जुलाई, 1860 में सबसे पहले एक शुल्क के तौर पर आयकर की शुरुआत की गई थी। इसलिए विभाग ने इसी दिन (24 जुलाई) को आयकर दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। वर्ष 2010 में पहला आयकर दिवस मनाया गया। आयकर दिवस के अवसर पर विभाग अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाता है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



