06 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 06 मई वर्ष का 126वां (लीप वर्ष में यह 127वां) दिन है। साल में अभी 239 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 06 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 06 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
06 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 06 May in History)
2010: 26/11 के आतंकी कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई, पाकिस्तान ने शव लेने से इनकार कर दिया था
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को कराची के रास्ते नाव से घुसे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने मुंबई की अलग-अलग जगहों को निशाना बनाकर हमला कर दिया। शुरुआत लियोपोल्ड कैफे और शिवाजी छत्रपति टर्मिनस से हुई। इस आतंकी वारदात की 3 बड़ी जगहें ताज होटल, होटल ओबेरॉय और नरीमन हाउस थीं। हमले में 160 से भी ज्यादा नागरिकों की जान गई और 300 से भी ज्यादा घायल हुए। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में मुंबई पुलिस, NSG और SPG के 10 से ज्यादा जवान शहीद हुए। अगले 3 दिनों तक सुरक्षाबल के जवान आतंकवादियों से लोहा लेते रहे और 9 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया, जिसे 6 मई, 2010 में फांसी की सजा सुनाई गई।
कसाब को हमले के अगले ही दिन, यानी 27 नवंबर को जुहू चौपाटी से गिरफ्तार किया गया था। जनवरी 2009 में स्पेशल कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान कसाब को मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा गया। सरकारी वकील उज्जवल निकम को इस मामले में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनाया गया। 25 फरवरी को 11 हजार पन्नों की पहली चार्जशीट दाखिल की गई। इस दौरान कसाब के नाबालिग होने पर भी विवाद चलता रहा। इसी साल मई में पहले चश्मदीद गवाह ने कसाब के हमले में शामिल होने की पुष्टि की।
मार्च 2010 में केस से जुड़ी सुनवाई पूरी हो गई। 3 मई 2010 को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कसाब को 26/11 हमले में दोषी पाया और 6 मई को फांसी की सजा सुनाई। 2011 में ये मामला बॉम्बे हाईकोर्ट के पास गया और हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई। सुप्रीम कोर्ट ने भी कसाब को राहत नहीं दी और फांसी की सजा पर मुहर लगा दी।
कसाब के पास अब केवल दया याचिका का एकमात्र विकल्प रह गया था। कसाब ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास दया याचिका भेजी, जिसे 5 नवंबर को राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया। 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवडा जेल में सुबह कसाब को फांसी दी गई। भारत ने कसाब के शव को पाकिस्तान को सौंपने की पेशकश की थी, लेकिन पाकिस्तान के मना करने के बाद जेल में ही शव को दफन कर दिया गया।
1998: एपल का पहला आई-मैक लॉन्च
06 मई, 1998 में स्टीव जॉब्स ने एपल का पहला आई-मैक लॉन्च किया था। कहा जाता है कि जब पहला आई-मैक लॉन्च किया गया तब एपल की आर्थिक हालत खराब थी, लेकिन आई-मैक इतना सफल रहा कि कंपनी फिर से मार्केट में लौट आई। एपल की स्थापना स्टीव जॉब्स ने मात्र 21 साल की उम्र में अपने साथी स्टीव वोजनियाक के साथ मिलकर की थी।
2002: स्पेस एक्स की शुरुआत
एलन मस्क ने आज ही के दिन यानी 06 मई, 2002 में स्पेस एक्स की शुरुआत की थी। कंपनी ने छोटी सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने के लिए अपना पहला रॉकेट ‘फॉल्कन-1’ नाम से बनाया था। ये दूसरे रॉकेट की तुलना में काफी सस्ता था। मार्च 2006 में पहली बार इसे लॉन्च किया गया। हालांकि, ये सफल नहीं हो पाया। कई प्रयासों के बाद आखिरकार सितंबर 2008 में स्पेस एक्स फाल्कन को लॉन्च करने में सफल हुई और इसी के साथ ये कारनामा करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी बन गई। फोर्ब्स के मुताबिक एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं। वे इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के भी मालिक हैं। हाल ही में स्पेस एक्स ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक साथ सबसे ज्यादा 143 सैटेलाइट भेजने का रिकॉर्ड बनाया है। ये कमाल स्पेस एक्स ने अपने रॉकेट फाल्कन-9 से किया।
1861: मोतीलाल नेहरू का जन्म
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता पंडित मोतीलाल नेहरू का जन्म आज ही के दिन यानि 06 मई, 1861 में हुआ था। उनके दादा और भाई वकील थे लिहाजा उन्होंने भी वकालत की पढ़ाई की। वे पश्चिमी रहन-सहन से काफी प्रभावित थे, लेकिन साल 1918 में गांधीजी के संपर्क में आने के बाद उन्होंने देसी कपड़े पहनने शुरू कर दिए। अगले ही साल जलियांवाला बाग कांड हुआ। गांधीजी के आह्वान के बाद उन्होंने वकालत छोड़ दी और सक्रिय रूप से स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने लगे। साल 1919 और 1920 में वे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने। 1923 में उन्होंने देशबंधु चित्तरंजन दास के साथ मिलकर स्वराज पार्टी की स्थापना की। 1927 में जब साइमन कमीशन बना तब मोतीलाल नेहरू को स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिया कहा गया। 1930 में मोतीलाल नेहरू को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बिगड़ती सेहत को देखते हुए 1931 में उन्हें रिहा कर दिया गया। 6 फरवरी 1931 को लखनऊ में मोतीलाल नेहरू का निधन हो गया।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 06 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1529: घाघरा के युद्ध में बाबर ने अफगानों को पराजित कर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव को और मजबूत किया था।
1536: हेनरी अष्टम ने हर चर्च में बाइबिल रखे जाने का आदेश दिया।
1733: पहला अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग मैच खेला गया।
1833: जॉन डेरे ने इस्पात का पहला हल बनाया।
1835: अमेरिकी समाचारपत्र न्यूयॉर्क हेराल्ड का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ।
1840: ब्रिटेन में पहला डाक टिकट पेनी ब्लैक जारी हुआ।
1841: जोसेफ स्टालिन रूस के प्रधानमंत्री बने।
1853: अमेरिका के नार्वाक में हुए पहले बड़े रेल हादसे में लगभग 46 लोगों की मौत हुई।
1889: फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्वप्रसिद्ध एफिल टावर आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया।
1910: ब्रिटिश शासक एडवर्ड सप्तम के निधन के बाद उनका बेटा जार्ज पंचम गद्दी पर बैठा।
1937: प्रसिद्ध जर्मन हवाई जहाज ‘हिंडनबर्ग’ में आग लगने से बड़ी दुर्घटना हुई, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई।
1954: ब्रिटिश धावक रोजर बैनिस्टर ने एक मील की दूरी को 4 मिनट से कम समय (3:59.4) में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
1967: ज़ाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने।
1976: इटली में आए भूकंप से 989 लोगों की मौत हुई। भूकंप के झटके तीन बार महसूस किए गए। इनमें सबसे ताकतवर 6.5 तीव्रता का था।
1997: फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
2004: चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
2005: संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।
2010: मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।
06 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 06 May)
1856: सिगमंड फ्रायड – ऑस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक।
1861: मोतीलाल नेहरू– स्वतंत्रता सेनानी।
1942: लल थनहवला – मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री।
1953: टोनी ब्लेयर – पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री।
06 मई को हुए निधन (Died on 06 May)
1985: सर डोनाल्ड बैली – दूसरे विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता का इंग्लैंड में निधन।
2021: अजीत सिंह – भारतीय राजनीति के प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

