07 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 07 मई वर्ष का 127वां (लीप वर्ष में यह 128वां) दिन है। साल में अभी 238 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 07 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 07 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
07 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 07 May in History)
1861: नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म, जिन्होने दो देशों के राष्ट्रगान की रचना की
साल 1913… भारत के लिए ये ऐतिहासिक साल था। पहली बार किसी भारतीय को नोबेल पुरस्कार मिला, उनका नाम था रवीन्द्रनाथ टैगोर। टैगोर का जन्म आज ही के दिन यानि 07 मई, 1861 को कोलकाता में हुआ था।
कहा जाता है कि महज 8 साल की उम्र में टैगोर ने अपनी पहली कविता लिखी थी। 16 साल की उम्र में उनकी पहली लघुकथा प्रकाशित हुई।
बचपन से ही उन्हें परिवार में साहित्यिक माहौल मिला, इसी वजह से उनकी रुचि भी साहित्य में ही रही। परिवार ने उन्हें कानून की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजा, लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा। पढ़ाई पूरी किए बिना ही वे वापस लौट आए।
टैगोर को डर था कि उनका कविताएं लिखने का शौक घर वालों को पसंद नहीं आएगा। इसलिए उन्होंने अपनी कविता की पहली किताब मैथिली में लिखी। इस किताब को उन्होंने छद्म नाम ‘भानु सिंह’ के नाम से लिखा। भानु का मतलब भी रवि ही होता है। ये कविताएं उन्होंने अपने परिवार वालों को सुनाईं। परिवार वाले बड़े खुश हुए। इसके बाद गुरुदेव ने बांग्ला में रचनाएं लिखनी शुरू कीं।
इंग्लैंड से बंगाल लौटने के बाद उनका विवाह मृणालिनी देवी से हुआ। गुरुदेव का मानना था कि अध्ययन के लिए प्रकृति का सानिध्य ही सबसे बेहतर है। उनकी यही सोच 1901 में उन्हें शांति निकेतन ले आई। यहां उन्होंने खुले वातावरण में पेड़ों के नीचे शिक्षा देनी शुरू की।
टैगोर को उनकी रचना ‘गीतांजलि’ के लिए नोबेल मिला। गीतांजलि मूलत: बांग्ला में लिखी गई थी। 1913 में उन्हें साहित्य के नोबेल से सम्मानित किया गया। टैगोर संभवत: दुनिया के इकलौते ऐसे शख्स हैं, जिनकी रचनाएं 2 देशों का राष्ट्रगान बनीं। भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ टैगोर की ही रचना हैं। टैगोर ने अपने जीवनकाल में 2200 से भी ज्यादा गीतों की रचना की। रवीन्द्रनाथ टैगोर को मिला ये नोबेल पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में भारत को मिला एकमात्र नोबेल है। 7 अगस्त 1941 को उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली।
1907: मुंबई में बिजली से चलने वाली ट्रॉम की शुरुआत
बॉम्बे (अब मुम्बई) में 9 मई 1874 को पहली बार ट्रॉम कोलाबा से परेल की बीच चलाई गई थी। तब ट्रॉम को घोड़े खींचते थे, लेकिन आज ही के दिन 1907 में पहली बार बिजली से ट्रॉम चलाई गई। इसकी शुरुआत तब हुई, जब बॉम्बे ट्रॉमवे कंपनी लिमिटेड को बॉम्बे इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रामवे कंपनी ने खरीद लिया। इसी के साथ घोड़ों से खींची जाने वाली ट्रॉम धीरे-धीरे बंद कर दी गई। शहर की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर 1920 में डबल डेकर ट्रॉम चलाई गई। मुंबई में आखिरी बार ट्रॉम 31 मार्च 1964 को चलाई गई थी। इसे बोरीबंदर और दादर टर्मिनस के बीच चलाया गया। इसी के साथ मुंबई की ऐतिहासिक ट्राम का सफर थम गया।
7 मई को देश-दुनिया में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
1663: लंदन में ‘रॉयल’ नाम का पहला थियेटर खुला।
1727: रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया।
1775: तुर्की राज्य बुकोविना आस्ट्रिया से अलग हुआ।
1800: अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया।
1832: यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना।
1875: सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।
1895: रूस के पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) नगर में एक इलैक्ट्रिक इंजीनियर अलेक्सान्दर पपोफ़ ने रेडियो की तरह के एक उपकरण का प्रदर्शन किया था।
1907: बम्बई (अब मुम्बई) में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन हुआ।
1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश यात्री जहाज लुसिटानिया को आयरलैंड के तट के पास एक जर्मन पनडुब्बी U-20 ने इसे बिना किसी चेतावनी के टॉरपीडो (torpedo) से निशाना बनाया। जहाज पर सवार लगभग 1,960 लोगों में से 1,198 लोगों की मृत्यु हो गई। मरने वालों में 128 अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।
1934: फिलीपींस में विश्व में सबसे बड़े आकार का मोती प्राप्त हुआ।
1940: विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1946: जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सोनी की स्थापना।
1952: इंटीग्रेटेड सर्किट का कॉन्सेप्ट पहली बार जेफ्री डमर ने प्रकाशित किया।
1954: वियतनाम की सेना ने दिएन बिएन फु (Dien Bien Phu) की लड़ाई में फ्रांसीसी सेना को हराकर उपनिवेशवाद के अंत की नींव रखी थी।
1955: सोवियत संघ ने फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन के साथ शांति समझौता किया।
1956: ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने धूम्रपान के विरोध में किए जा रहे तमाम अभियानों को खारिज करते हुए कहा कि धूम्रपान के बुरे प्रभावों के तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं।
1973: अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई।
1975: अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की।
1976: एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने “टेलीफ़ोन” (दूरभाष) का नाम दिया।
2002: चीन की नॉर्दर्न एयरलाइंस का एक जेट विमान एमडी 82 आग लगने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 112 लोगों की मौत हो गई।
2008: पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।
2020: विशाखापट्टनम की एक फैक्ट्री से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। दम घुटने से 13 लोगों की मौत।
2023: केरल नाव हादसा (तनूर)- केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर में पर्यटक नाव पलटने से 22 लोगों की मृत्यु।
2024: व्लादिमीर पुतिन पांचवी बार रूस के राष्ट्रपति बने।
07 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 07 May)
1861: रबीन्द्रनाथ ठाकुर – नोबेल पुरस्कार प्राप्त कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार।
1880: पांडुरंग वामन काणे – महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
1889: एन. एस. हार्डिकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक।
1968: केशव प्रसाद मौर्य – उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री।
07 मई को हुए निधन (Died on 07 May)
1924: अल्लूरी सीताराम राजू – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
2001: प्रेम धवन – हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार।
2021: वनराज भाटिया – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
07 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 07 May)
सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस
7 मई, 1960 को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित सीमा सड़क संगठन (BRO) भारत का एक प्रतिष्ठित निर्माण संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के सुदूरवर्ती और सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे व सड़कों का निर्माण करना है। यह संगठन पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर रणनीतिक कनेक्टिविटी सुनिश्चित कर भारतीय सेना की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विश्व एथलेटिक्स दिवस (World Athletics Day)
हर साल 7 मई को दुनिया भर में ‘विश्व एथलेटिक्स दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन केवल खेल का नहीं, बल्कि युवाओं के भीतर छिपे हुनर और ऊर्जा को जगाने का मौका है। इसकी नींव 1996 में इंटरनेशनल एमेच्योर एथलेटिक महासंघ (IAAF) द्वारा रखी गई थी।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

