Kisna Jewellery: ज्वेलरी बाजार का एक बड़ा नाम बन चुका है किसना
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के आभूषण प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। देश के प्रतिष्ठित ब्रांड ‘किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी’ (Kisna Diamond & Gold Jewellery) ने देवभूमि में अपनी पहली बड़ी दस्तक दी है। शनिवार को कुल्लू के अखाड़ा रोड (गुरुद्वारे के पास) ब्रांड के पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया।
प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ
इस शोरूम का उद्घाटन पूर्व सचिव विनोद कुमार (IAS सेवानिवृत्त) ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुल्लू से हुई इस शुरुआत को ब्रांड के लिए हिमाचल के बाजार में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

Kisna Jewellery: ग्राहकों के लिए आकर्षक ‘इनॉग्रल ऑफर्स’
शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक उद्घाटन ऑफर की घोषणा की गई है।
डायमंड ज्वेलरी: मेकिंग चार्जेस पर 75% तक की छूट।
गोल्ड ज्वेलरी (मंगल्यम कलेक्शन): मेकिंग चार्जेस पर 50% की छूट।
लॉन्च डे ऑफर: डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर अतिरिक्त 5% की विशेष छूट।
‘हर घर किसना’ के विजन पर जोर
हरी कृष्णा ग्रुप के एमडी घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा विजन ‘हर घर किसना’ है और कुल्लू का यह शोरूम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
ब्रांड के सीईओ पराग शाह ने बताया कि कुल्लू शोरूम में आधुनिक, वैवाहिक और उत्सव के अनुरूप प्राकृतिक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की विशाल रेंज उपलब्ध कराई गई है।
Kisna Jewellery: समाज सेवा के साथ हुई नई शुरुआत
किसना ब्रांड ने केवल व्यापार ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के साथ अपनी शुरुआत की। शोरूम लॉन्च के अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किसना ने शोरूम लॉन्च के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण अभियान, स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया।
जानिए क्या कहते हैं शोरूम के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर
शोरूम के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर रामसिंह नेगी और कैप्टन यतेषत नेगी ने कहा कि कुल्लू में किसना के पहले एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत में भागीदार बनना हमारे लिए सम्मान की बात है। किसना अपने भरोसे, नवीन डिजाइनों और ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण के कारण आज उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। हमें विश्वास है कि कुल्लू के ग्राहकों को यहां उत्कृष्टता और विश्वसनीयता से भरपूर खरीदारी अनुभव मिलेगा।

Kisna Jewellery ब्रांड के बारे में
वर्ष 2005 में स्थापित ‘किसना’ आज देश के 28 राज्यों में 134 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम और 1500 से अधिक आउटलेट्स के साथ ज्वेलरी बाजार का एक बड़ा नाम बन चुका है। किसना, हरी कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। किसना अपने ग्राहकों को प्रमाणित, उत्कृष्ट गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइनों वाली ज्वेलरी उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है।
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

