11 मई: 11 मई का दिन भारत के लिए तकनीकी गर्व का प्रतीक है, तो वहीं विश्व इतिहास में यह साम्राज्य के उदय और वैज्ञानिक खोजों के लिए जाना जाता है।
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 11 मई वर्ष का 131वां (लीप वर्ष में यह 132वां) दिन है। साल में अभी 234 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 11 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 11 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
11 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 11 May in History)
पोखरण-II परमाणु परीक्षण (1998): आज ही के दिन भारत ने राजस्थान के पोखरण में सफलतापूर्वक तीन परमाणु परीक्षण किए थे। इसके साथ ही भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की श्रेणी में शामिल हो गया था। इस ऑपरेशन का कोड नाम ‘ऑपरेशन शक्ति’ था।
राजस्थान के पोखरण में 5 परमाणु बमों का परीक्षण हुआ, अमेरिका को भी नहीं लग पाई थी भनक
साल 1998…भारत में राजनीतिक उठापटक चरम पर थी। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने कामकाज संभाला ही था। ऐसे में 11 और 13 मई को भारत ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया कि पूरी दुनिया दंग रह गई थी। राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में खेतोलाई गांव के पास कुल पांच परमाणु परीक्षण किए गए।
यह सब इतना गुपचुप हुआ कि पूरी दुनिया के परमाणु संयंत्रों और सैन्य गतिविधियों पर सैटेलाइट से निगरानी करने वाला अमेरिका को भी कुछ पता नहीं चला। इन टेस्ट के बाद वाजपेयी ने कहा, ‘आज 15:45 बजे भारत ने पोखरण रेंज में अंडरग्राउड न्यूक्लियर टेस्ट किया।’ वह खुद धमाके वाली जगह पर गए थे।
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम (तब विज्ञानिक थे) ने टेस्ट के सफल होने की घोषणा की थी। कलाम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय भारत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव काफी ज्यादा था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तय किया था कि वह आगे बढ़कर परीक्षण करेंगे। इसके साथ ही भारत एक परमाणु ताकत बना। वाजपेयी ने नारा दिया था- जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान। इसी वजह से इस दिन को हर साल नेशनल टेक्नोलॉजी डे के तौर पर मनाया जाता है।
टेस्ट के लिए पोखरण चुना गया, जोकि जैसलमेर से 110 किमी दूर जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर यह एक प्रमुख कस्बा है। 1998 के परमाणु परीक्षण आसान नहीं थे। 1995 में अंतरराष्ट्रीय दबाव में भारत अपने परीक्षण टाल चुका था। उसके बाद से दुनियाभर के कई देशों ने भारत पर निगरानी बढ़ा दी थी। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की अगुआई में यह मिशन कुछ इस तरह से अंजाम दिया गया कि अमेरिका समेत पूरी दुनिया को इसकी भनक तक नहीं लगी। दरअसल, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए भारत पर नजर रखे हुए थी और उसने पोखरण पर निगरानी रखने के लिए 4 सैटेलाइट लगाए थे। भारत ने CIA और उसके सैटेलाइटों को चकमा देते हुए परमाणु परीक्षण कर दिया।
छद्म नामों से लेकर प्रोजेक्ट के हर स्तर पर सतर्कता: पोखरण में न्यूक्लियर टेस्ट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक भी सैनिकों के वेश में काम करते रहे। ताकि विदेशी खुफिया एजेंसियों को लगे कि सेना के जवान ही ड्यूटी पर हैं। मिसाइलमैन अब्दुल कलाम भी सेना की वर्दी में थे। प्रोजेक्ट से जुड़े वैज्ञानिक आपस में कोड लैंग्वेज में बात करते थे। सब वैज्ञानिकों ने एक-दूसरे के लिए कोड नेम रखे थे। यह इतने प्रचलित हो गए थे कि कई वैज्ञानिक तो एक-दूसरे के वास्तविक नाम तक भूल गए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. कलाम को कर्नल पृथ्वीराज कहा गया। वे कभी ग्रुप में टेस्ट साइट पर नहीं जाते थे। अकेले जाते ताकि कोई शक न कर सके। 10 मई की रात को योजना को अंतिम रूप देते हुए ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन शक्ति’ नाम दिया गया। ऑपरेशन के दौरान दिल्ली के ऑफिस की बातचीत कोड वर्ड्स में होती थी। परमाणु बम के दस्ते को ताजमहल कहा गया, तो व्हाइट हाउस और कुंभकरण भी प्रोजेक्ट में शामिल कुछ कोड वर्ड्स थे।
ऐसे हुआ परमाणु परीक्षण: 11 मई को तड़के करीब 3 बजे परमाणु बमों को सेना के 4 ट्रकों के जरिए ट्रांसफर किया गया। इससे पहले इसे मुंबई से भारतीय वायु सेना के प्लेन से जैसलमेर बेस लाया गया था। वैज्ञानिकों ने इस मिशन को पूरा करने के लिए रेगिस्तान में बड़े कुएं खोदे। उनमें परमाणु बम रखे गए। कुओं पर बालू के पहाड़ बनाए गए जिन पर मोटे-मोटे तार निकले हुए थे।
धमाके से आसमान में धुएं का गुबार उठा और बड़ा गड्ढा बन गया था। कुछ दूरी पर खड़ा 20 वैज्ञानिकों का समूह पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए था। पोखरण रेंज में 5 परमाणु बम के परीक्षणों से भारत पहला ऐसा परमाणु शक्ति संपन्न देश बन गया, जिसने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।
अमेरिका सहित कई देशों ने भारत पर लगाए आर्थिक प्रतिबंध: 1974 के बाद 11 मई 1998 को पोखरण में भारत ने परमाणु परीक्षण किया तो इजरायल को छोड़कर दुनिया के सारे देश भारत के खिलाफ उठ खड़े हुए। इस वजह से अमेरिका सहित कई देशों ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे।
1974 को पोखरण में ही इंदिरा गांधी किया था परमाणु परीक्षण: इससे पहले 18 मई 1974 को पोखरण में ही तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्देश पर पहला परमाणु परीक्षण हुआ था। इसे नाम दिया था- बुद्ध स्माइलिंग (बुद्ध मुस्करा रहे हैं)।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 11 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1412 अहमदाबाद की स्थापना: सुल्तान अहमद शाह ने साबरमती नदी के किनारे अहमदाबाद शहर की नींव रखी थी।
1752: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
1784: मैसूर और ब्रिटेन के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1814: प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
1833: अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हो गई थी।
1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम: 10 मई को मेरठ से शुरू हुआ विद्रोह 11 मई को दिल्ली पहुँचा। भारतीय सैनिकों ने दिल्ली पर कब्जा कर लिया और मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर को भारत का सम्राट घोषित किया।
1924: गॉटलीव डेमलर और कार्ल बेंज के स्वामित्व वाली कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज बेंज कंपनी बनाई गई।
1949 सियाम बना थाईलैंड: दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश ‘सियाम’ ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर ‘थाईलैंड’ कर लिया था।
1951: राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
1955: इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
1965: बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत हुई।
1985: इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।
1988: फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1995: अमेरिका के न्यूयॉर्क में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला किया।
1998: भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।
1998: यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।
2000: पापुलेशन वॉच के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पार पहुंची थी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी ‘आस्था’ भारत का एक अरबवाँ बच्चा।
2002: बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
2005: बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
2008: दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया।
2008: न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
2010: भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है।
2013: तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत।
11 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 11 May)
1904: साल्वाडोर डाली – स्पेन के प्रसिद्ध अतियथार्थवादी चित्रकार।
1912: सआदत हसन मंटो – कहानीकार और उर्दू लेखक लेखक थे, जो अपनी लघु कथाओं, बू, खोल दो, ठंडा गोश्त और चर्चित टोबा टेकसिंह के लिए प्रसिद्ध हुए। कहानीकार होने के साथ-साथ वे फिल्म और रेडिया पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे।
1918: मृणालिनी साराभाई – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना कोरियोग्राफर और प्रशिक्षक थीं। इन्हें भारत सरकार के द्वारा 1992 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
1923: मृणाल सेन- प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक।
1933: सागर सरहदी – भारतीय हिन्दी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक। सागर सरहदी का जन्म 11 मई, 1933 को बाफ़ा, पाकिस्तान में हुआ था। जब भारत का विभाजन हुआ तब उनकी उम्र 8 से 9 साल की थी। वह अपने गांव एबटाबाद को छोड़कर पहले दिल्ली के किंग्सवे कैंप और फिर मुंबई की एक पिछड़ी बस्ती में रहे। करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने ने ‘मसीहा’, ‘मिर्ज़ा साहिबा’ जैसे नाटक लिखे जिसमें देश के विभाजन का ज़िक़्र ज़्यादा रहा। उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर फिल्मों में अपना करियर बनाया। फिल्म ‘बाजार’ से उन्होंने डायरेक्शन में डेब्यू किया था।
1950: सदाशिव अमरापुरकर– हिन्दी फिल्मोँ के अभिनेता।
1976: अमिरंदर गिल- पंजाबी गायक, संगीतकार व संगीत निर्माता है। उन्होंने अपना गायक के रूप में प्रदर्शन 2000 में आये एक एल्बम अपनी जान के से किया था।
11 मई को हुए निधन (Died on 11 May)
आबिदा सुल्तान (2002): भोपाल सियासत की राजकुमारी थीं। आबिदा सुल्तान को भारत की पहली महिला पायलट होने का गौरव प्राप्त था। इन्हें 25 जनवरी, 1942 को उड़ान लाइसेंस मिला था। आबिदा सुल्तान के पुत्र शहरयार मोहम्मद ख़ान पाकिस्तान में विदेश सचिव रहे हैं।
हंसा जीवराज मेहता (1995): प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी और लेखिका हंसा मेहता का निधन हुआ था।
11 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 11 May)
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day)
भारत में प्रत्येक वर्ष ’11 मई’ को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1998 में ’11 मई’ के दिन ही भारत ने दूसरा सफल परमाणु परीक्षण पोखरण, राजस्थान में किया गया था। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के उपलक्ष्य में ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह भी उल्लेखनीय है कि घरेलू स्तर पर तैयार एयरक्राफ्ट ‘हंस-3’ ने भी इसी दिन परीक्षण उड़ान भरी थी। इसके अलावा इसी दिन भारत ने त्रिशूल मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था। यह दिवस हमारी ताकत, कमज़ोरियों, लक्ष्य के विचार मंथन के लिये मनाया जाता है, जिससे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमें देश की दशा और दिशा का सही ज्ञान हो सके।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

