7 जून: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 जून वर्ष का 158वां (लीप वर्ष में यह 159वां) दिन है। साल में अभी 207 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 7 जून का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 7 जून का इतिहास एवं घटनाक्रम।
7 जून की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 7 June in History)
51 साल पहले हुई थी क्रिकेट के वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत, पहले ही मैच में गावस्कर ने 174 गेंद में बनाए थे महज 36 रन
क्रिकेट प्रेमियों के लिए 7 जून का दिन बेहद खास है। इस दिन साल 1975 में क्रिकेट के पहले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी। इंग्लैंड में खेले गए इस टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया था जिसमें भारत भी एक था। क्रिकेट के इस पहले वर्ल्ड कप को क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने जीता था। इस वर्ल्ड कप की एक खास बात ये थी कि हर मैच 60 ओवरों का खेला गया था।
पहले वर्ल्ड कप में जो 8 टीमें मैदान में थीं, उन्हें 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया था। पहले ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत और पूर्वी अफ्रीका की टीमें थीं। वहीं, दूसरे ग्रुप में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें थीं। इंग्लैंड के ही 4 अलग-अलग मैदानों पर पूरे टूर्नामेंट के 16 मैच खेले गए। फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया।
वर्ल्ड कप में हुए भारत और इंग्लैंड के मैच को 2 वजहों से याद किया जाता है। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज डेनिस एमिस ने शतक लगाया था। ये वर्ल्ड कप का पहला शतक था। इसी मैच को भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर की धीमी पारी के लिए भी याद किया जाता है। गावस्कर ने बेहद धीमा खेलते हुए 174 गेंदों में केवल 36 रन बनाए थे।
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम नॉकआउट से पहले ही बाहर हो गई थी। पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया और दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह एकमात्र वर्ल्ड कप है, जिसमें एशिया उपमहाद्वीप की कोई भी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची।
फाइनल मुकाबला 21 जून को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। जिसे वेस्टइंडीज ने 17 रनों से जीत लिया।
1893: गांधी जी के साथ हुई वो घटना जिसने सत्याग्रह की नींव रखी
इतिहास में 7 जून का दिन भारत और विश्व दोनों के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन महात्मा गांधी के जीवन की वह ऐतिहासिक घटना घटी थी जिसने उन्हें एक साधारण वकील से ‘महात्मा’ बनने की राह पर अग्रसर किया।
साल 1893 में आज ही के दिन जो घटना हुई उसने गांधी जी में सत्याग्रह की नींव रखी। गांधी जी रेलगाड़ी से डरबन से प्रिटोरिया जा रहे थे। उनके पास फर्स्ट क्लास डिब्बे का टिकट था जिसे लेकर वो ट्रेन में सवार हो गए। जब उनकी ट्रेन पीटरमारित्जबर्ग स्टेशन पर रुकी, तो ट्रेन के कंडक्टर ने उन्हें डिब्बे से उतर जाने को कहा। गांधी जी ने कंडक्टर को अपना टिकट दिखाया, लेकिन कंडक्टर माना नहीं। दरअसल उस समय दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बों में केवल गोरे लोग ही सफर कर सकते थे।
जब गांधी जी डिब्बे से नहीं उतरे तो कंडक्टर ने गांधी जी को धक्का देकर ट्रेन से उतार दिया। गांधी जी कड़कड़ाती सर्दी में रात भर स्टेशन के वेटिंग रूम में ही बैठे रहे।
इस नस्लभेदी हमले ने गांधी जी को बेहद प्रभावित किया। पूरी रात वो सोचते रहे कि भारत लौटें या दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएं। गांधी जी ने बाद वाले विचार पर अमल करने का फैसला लिया। इसी रात दक्षिण अफ्रीका के पीटरमारित्जबर्ग में गांधी जी के सत्याग्रह की नींव पड़ चुकी थी। गांधी जी के इस सत्याग्रह ने हर दमनकारी सत्ता की नींव हिला दी।
1979: भारत ने पहली रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट लॉन्च की
आज ही के दिन साल 1979 में इसरो की एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी थी। इसरो ने अपना पहला रिमोट सेंसिंग भास्कर-1 लॉन्च किया था। इसका नाम भारतीय गणितज्ञ भास्कर के नाम पर ‘भास्कर-1’ रखा गया था। 442 किलो के इस सैटेलाइट को रूस के वोल्गोग्राड लॉन्च स्टेशन से लॉन्च किया गया था। इस सैटेलाइट में 2 टीवी कैमरे लगे थे, जिनके द्वारा भेजे गए फोटो का इस्तेमाल समुद्र और जंगल के बारे में जानकारी जुटाने में किया गया। इस सैटेलाइट की उम्र 1 साल थी। इसके बाद साल 1981 में इसरो ने भास्कर-2 को लॉन्च किया।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 7 जून को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1539: चौसा का युद्ध- बक्सर के पास चौसा नामक स्थान पर अफगान शासक शेरशाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूं को पराजित किया था। इस हार के बाद हुमायूं को अपनी जान बचाने के लिए नदी में कूदना पड़ा था।
1692: कैरिबियाई देश जमाइका के पोर्ट रॉयल में भूकंप से तीन हजार लोगों की मौत।
1780: एंटी-कैथोलिक दंगा लंदन में शुरू हुआ जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई।
1893: महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1906: कनार्ड लाइनर आरएमएस लुसेतिया को ग्लासगो में दुनिया के सबसे बड़े जहाज के रूप में लॉन्च किया।
1929: वेटिकन सिटी संप्रभु राष्ट्र बना- रोम के साथ हुए लेटरन समझौते (Lateran Treaty) के लागू होने के बाद वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा और पूर्णतः संप्रभु (Sovereign) स्वतंत्र देश बना।
1948: वामपंथियों ने पूरी तरह से चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा कर लिया।
1954: प्रारंभिक कंप्यूटर वैज्ञानिक एलन ट्यूरिंग ने आत्महत्या की।
1966: सोनी कॉर्पोरेशन ने अपने नए ब्रांड वाला वीडियो टेप रिकॉर्डर पेश किया।
1975: पहले विश्व कप का पहला मैच भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉडर्स स्टेडियम में खेला गया। इसमें भारत की हार हुई।
1979: भास्कर-1 का प्रक्षेपण- भारत ने सोवियत संघ के रॉकेट की मदद से अपने दूसरे उपग्रह (Satellite) भास्कर-1 को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
1991: फिलिपींस के माउंट पिनाटुबो पर पहली बार ज्वालामुखी फटा।
1995: नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
1995: पहली बार बोइंग-777 विमानों को यूनाइटेड एयरलाइंस में शामिल किया गया।
2000: एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।
2005: लालकृष्ण आडवाणी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। अपने पाकिस्तान दौरे पर आडवाणी ने जिन्ना को सेक्युलर बताया था, उसके बाद काफी विवाद हुआ।
2010: भोपाल गैस कांड में यूनियन कार्बाइड के 7 कर्मचारियों को दोषी पाया गया।
2013: चीन के शियामेन में एक बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हुए।
2016: इस्तांबुल के केंद्रीय पुलिस पर कार बम हमले में 11 लोग मारे गए।
2017: ईरान में ISIS ने पहला आतंकी हमला किया। ईरान की राजधानी तेहरान में हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हुई।
2019: नासा ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को पर्यटकों के लिए खोला। कुछ शर्तों के साथ आप भी वहां घूमने जा सकते हैं, जिसके लिए आपको करीब 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च करना होंगे।
2020: दुनियाभर में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 4 लाख को छू गया।
2024: बिहार के जमुई जिले में स्थित नागी (Nagi) और नकटी (Nakti) पक्षी अभयारण्यों को वैश्विक धरोहर के रूप में ‘रामसर साइट्स’ (Wetlands of International Importance) की सूची में शामिल किया। इसके साथ ही भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या बढ़कर 82 हो गई।
2024: सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष में इतिहास- भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच विल्मोर के साथ बोइंग के ‘स्टारलाइनर’ (Starliner) अंतरिक्ष यान के पहले मानवयुक्त मिशन पर सफलतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचीं। वह किसी नए अंतरिक्ष यान के पहले मिशन को उड़ाने (पायलट करने) वाली दुनिया की पहली महिला बनीं।
2025: किर्गिस्तान में लेनिन की सबसे ऊंची प्रतिमा हटाई गई: सोवियत संघ के प्रभाव को पूरी तरह कम करने की मुहिम के तहत मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में व्लादिमीर लेनिन की 23 मीटर ऊंची ऐतिहासिक प्रतिमा को हटा दिया गया। इसे मध्य एशिया में लेनिन की सबसे ऊंची प्रतिमा माना जाता था।
7 जून को जन्मे व्यक्ति (Born on 7 June)
1914: ख़्वाजा अहमद अब्बास– भारतीय सिनेमा के महान पटकथा लेखक, निर्देशक और पत्रकार।
1974: महेश भूपति– भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जिन्होंने कई ग्रैंड स्लैम जीते हैं।
1998: सुमित अंतिल – भारत के भाला फेंक पैरा एथलीट। उन्होंने ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020 (टोक्यो पैरालम्पिक) में देश के लिये स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 30 अगस्त, 2021 को पुरुषों (एफ 64 वर्ग) के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने 68.55 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री, 2022 से सम्मानित किया है।
7 जून को हुए निधन (Died on 7 June)
1631: मुमताज महल- मुगल बादशाह शाहजहां की बेगम मुमताज महल का बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में निधन हुआ। उनकी याद में ही शाहजहां ने आगरा में ‘ताजमहल’ का निर्माण करवाया था।
1954: एलेन ट्यूरिंग – अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।
2002: बी डी जत्ती – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति।
2011: नटराज रामकृष्ण – भारत के नृत्य गुरु।
अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Important Days)
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day): सुरक्षित भोजन के मानकों और मानव स्वास्थ्य के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 7 जून को यह दिवस मनाया जाता है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



