15 June in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 15 जून वर्ष का 166वां (लीप वर्ष में यह 167वां) दिन है। साल में अभी 200 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 15 जून का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 15 जून का इतिहास एवं घटनाक्रम।
15 जून की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 15 June in History)
1947: माउंटबेटन के प्लान को कांग्रेस ने दी थी मंजूरी, इसी से भारत का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान बना
15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ। इससे एक दिन पहले उसके दो टुकड़े हुए, भारत और पाकिस्तान। बंटवारे के इस फैसले से आज के दिन का भी नाता है। आज ही के दिन ऑल इंडिया कांग्रेस ने माउंटबेटन के बंटवारे के प्लान को मंजूरी दी थी।
ब्रिटिश सत्ता से आजादी के लिए भारत में कई बार आंदोलन हुए। 20वीं सदी की शुरुआत से ये आंदोलन तेजी पकड़ने लगे और इसके साथ ही भारत में सांप्रदायिक दंगे भी होने लगे। आखिरकार ब्रिटिशर्स ने तय किया कि भारत को आजाद कर दिया जाए और इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन को सौंपी गई।
माउंटबेटन अप्रैल 1947 में एक योजना लेकर आए, जिसके तहत उन्होंने प्रस्ताव दिया कि भारत के प्रांतों को स्वतंत्र उत्तराधिकारी राज्य घोषित किया जाए और फिर उन्हें यह चुनने की अनुमति दी जाए कि उन्हें संविधान सभा में शामिल होना है या नहीं। इस योजना को ‘डिकी बर्ड प्लान’ कहा गया। माउंटबेटन की इस योजना का खासा विरोध हुआ।
जवाहरलाल नेहरू ने कहा कि इससे देश टुकड़ों में बंट जाएगा और अराजकता का माहौल पैदा होगा। माउंटबेटन अब दूसरे प्लान पर काम करने लगे। 3 जून 1947 के दिन माउंटबेटन ने एक और प्लान पेश किया। इस प्लान के मुताबिक भारत को दो अलग हिस्सों में बांटकर दो नए देश बनाए जाएंगे। एक होगा भारत दूसरा पाकिस्तान। साथ ही दोनों देशों का अलग संविधान भी होगा और रियासतों के पास अपनी सुविधा के अनुसार भारत या पाकिस्तान किसी के साथ भी मिल जाने का विकल्प होगा। रियासतें चाहें तो स्वतंत्र भी रह सकती हैं।
माउंटबेटन इस प्लान को कांग्रेस के पास ले गए जिसे 1947 में आज ही के दिन कांग्रेस ने अपनी मंजूरी दी और इसी के साथ ये तय हो गया कि भारत का बंटवारा होगा। 18 जुलाई 1947 के दिन ब्रिटिश पार्लियामेंट ने भी इस प्लान को पास कर दिया और बंटवारे की तारीख 15 अगस्त तय की गई।
1908: कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज एसोसिएशन की स्थापना
भारत में सबसे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई थी। उसके बाद अलग-अलग शहरों में स्टॉक एक्सचेंज खुलने लगे। साल 1908 में आज ही के दिन 150 लोगों ने मिलकर कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज एसोसिएशन की स्थापना की थी। हालांकि कोलकाता में इसके पहले भी स्टॉक ट्रेडिंग की जाती थी लेकिन उसके लिए कोई एक निर्धारित जगह और नियम-कानून नहीं थे। ब्रोकर एक नीम के पेड़ के नीचे ट्रेडिंग किया करते थे जिसमें खासी परेशानी आती थी। लिहाजा ब्रोकरों ने तय किया कि ट्रेडिंग के बिजनेस को सुचारु रूप से चलाने के लिए कुछ नियम कायदे और एक स्थायी ठिकाना बनाया जाए।
1928 में कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज के कामकाज के लिए बिल्डिंग का निर्माण किया गया। इसी बिल्डिंग में ही आज भी एक्सचेंज का सारा कारोबार होता है। आज स्टॉक एक्सचेंज के बोर्ड में 900 से भी ज्यादा सदस्य हैं और 3500 से भी ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। 14 अप्रैल 1980 को भारत सरकार ने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज को स्थायी मान्यता प्रदान की। साल 1997 में कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज ने ट्रेडिंग के पुराने तरीके को बदलते हुए कंप्यूटर के जरिए कामकाज शुरू किया। रजिस्टर्ड कंपनियों के लिहाज से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के बाद ये देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।
1954: यूरोप के अलग-अलग देशों के फुटबॉल संघ के संगठन UEFA का गठन
आज ही के दिन साल 1954 में UEFA (Union of European Football Associations) का गठन हुआ था। इस संगठन से यूरोप के 55 देशों के फुटबॉल संघ जुड़े हुए हैं। पूरे यूरोप में UEFA हर साल अलग-अलग टूर्नामेंट का आयोजन करता है।
इस संघ की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में हर बार कोई न कोई यूरोपियन टीम जरूर पहुंची है। पूरे यूरोप में फुटबॉल के प्रमोशन, डेवलपमेंट और मैनेजमेंट से जुड़े तमाम काम UEFA ही देखता है।
फिलहाल UEFA के अंडर होने वाले सबसे प्रतिष्ठित यूरो कप टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। हर 4 साल में होने वाले इस टूर्नामेंट को फुटबॉल के मिनी विश्वकप के नाम से भी जाना जाता है। साल 1960 में इस चैंपियनशिप की शुरुआत की गई थी और पहला फाइनल सोवियत संघ ने जीता था।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 15 जून को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1785: 1785: दो फ्रेंच बलूनिस्ट हॉट एयर बलून से इंग्लिश चैनल को पार करने की कोशिश कर रहे थे तभी उनके बलून में विस्फोट हो गया और दोनों मारे गए। हॉट एयर बलून से हुई ये पहली दुर्घटना थी।
1896: जापान की विनाशकारी सानरीकू सुनामी- जापान के उत्तर-पूर्वी तट (सानरीकू) पर आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद उठी गगनचुंबी सुनामी लहरों ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें करीब 22,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी।
1914: आइबीएम (IBM) की स्थापना हुई।
1971: ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर ने स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दिए जाने वाले दूध पर रोक लगाई। उनके इस कदम की काफी आलोचना हुई।
1991: राजीव गांधी की हत्या के बाद देश में चुनाव संपन्न हुए। पी वी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने।
2005: जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड हुआ।
2005: RTI एक्ट पर राष्ट्रपति की मुहर- भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने वाले ‘सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005’ (Right to Information Act) को इसी दिन तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी अंतिम मंजूरी (Assent) दी थी। इसके बाद यह कानून उसी वर्ष 12 अक्टूबर को पूरे देश में प्रभावी हुआ।
2012: निक वालेंडा ने मशहूर नियाग्रा फॉल्स को रस्सी पर चलकर पार किया। ऐसा करने वाले वे पहले शख्स हैं।
2014: बतौर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली विदेश यात्रा की। मोदी पड़ोसी देश भूटान गए।
2020: गलवान घाटी का ऐतिहासिक संघर्ष- भारत और चीन के बीच दशकों पुराना सीमा विवाद तब बेहद हिंसक हो उठा, जब पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के 20 वीर जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। लेकिन चीन ने सिर्फ़ चार सैनिकों की मौत की पुष्टि की थी। ऑस्ट्रेलिया के एक अख़बार ‘द क्लैक्सन’ ने अपनी एक खोजी रिपोर्ट में दावा किया था कि गलवान में चार चीनी सैनिक नहीं बल्कि 38 जवानों की मौत हुई थी।
2022: इंटरनेट एक्सप्लोरर बंद- तकनीकी दुनिया के इतिहास में यह एक युगांतकारी दिन था। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने सबसे प्रतिष्ठित और 27 साल पुराने वेब ब्राउज़र ‘इंटरनेट एक्सप्लोरर (Internet Explorer) आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया और इसके लिए सभी तकनीकी सपोर्ट सेवाएं पूरी तरह समाप्त कर दीं। उपयोगकर्ताओं को माइक्रोसॉफ्ट एज (Edge) पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई थी।
15 जून को जन्मे व्यक्ति (Born on 15 June)
1884: तारकनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के विद्वान तारकनाथ दास का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने अमेरिका में रहकर ‘गदर आंदोलन’ को मजबूत करने और भारत की आजादी के पक्ष में माहौल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
1899: देबी प्रसाद रायचौधुरी– भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार, चित्रकार और ललित कला अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष। नई दिल्ली में ग्यारह मूर्ति (Gyarah Murti) और पटना का शहीद स्मारक जैसी देश की सबसे प्रतिष्ठित कांस्य मूर्तियां (Bronze Sculptures) इन्हीं की देन हैं। उन्हें 1958 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
1899: राजेन्द्र सिंहजी जडेजा– भारतीय थल सेना के प्रथम सेनाध्यक्ष थे।
1917: सज्जाद हुसैन– हिंदी सिनेमा के बेहद प्रतिभाशाली और अपने कड़े अनुशासन के लिए जाने जाने वाले संगीतकार व प्रसिद्ध मैंडोलिन वादक।
1929: सुरैया – भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर (Golden Era) की मशहूर पार्श्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का जन्म गुजरांवाला (अब पाकिस्तान) में हुआ था। वह अपने दौर की ‘मल्लिका-ए-तरन्नुम’ कही जाती थीं।
1932: ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर – भारत की प्राचीन संगीत शैली ‘ध्रुपद’ को विश्व पटल पर पुनर्जीवित करने वाले महान ध्रुपद गायक।
1937: अण्णा हज़ारे – गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और सूचना के अधिकार (RTI) तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जन लोकपाल आंदोलन’ की अलख जगाने वाले किसान बाबूराव हजारे (अन्ना हजारे) का जन्म महाराष्ट्र के भिंगार में हुआ था।
1950: लक्ष्मी मित्तल ‘किंग ऑफ स्टील’: भारत में जन्मे और दुनिया भर में स्टील साम्राज्य स्थापित करने वाले प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल का जन्म राजस्थान के सादुलपुर में हुआ था। वह आर्सेलरमित्तल (ArcelorMittal) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
15 जून को हुए निधन (Died on 15 June)
1389: सुल्तान मुराद प्रथम- ऑटोमन साम्राज्य (उस्मानी साम्राज्य) के शक्तिशाली सुल्तान मुराद प्रथम का निधन ‘कोसोवो के युद्ध’ के दौरान हुआ था। उन्होंने ऑटोमन साम्राज्य का विस्तार बाल्कन क्षेत्र तक किया था।
1849: जेम्स नॉक्स पोल्क: अमेरिका के 11वें राष्ट्रपति। उनके कार्यकाल में ही अमेरिका का विस्तार प्रशांत महासागर के तट तक (कैलिफोर्निया और ओरेगन को शामिल कर) हुआ था।
1971: वेन्डेल मेरेडिथ स्टैनली– अमेरिकी रसायनशास्त्री और वायरोलॉजिस्ट। उन्हें वायरस को क्रिस्टलाइज (कणों के रूप में अलग) करने की तकनीक खोजने के लिए 1946 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला था।
1878: शिव दयाल साहब – दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक।
15 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 15 June)
वर्ल्ड विंड डे
इतिहास: यूरोपीय पवन ऊर्जा संघ (The European Wind Energy Association – EWEA) ने साल 2007 में इस दिन को पहली बार सेलिब्रेट किया था। बाद में ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल (Global Wind Energy Council – GWEC) की मदद से इस दिवस को अलग-अलग कार्यकर्मों के आधार पर विश्व स्तर पर मनाया जाने लगा। पहली बार यह दिवस 2007 में यूरोप में मनाया गया था। इसके बाद 2009 में विश्व स्तर पर मनाने की घोषणा की गई थी। दोनों संगठनों ने यह तय किया कि इस दिन लोगों को स्वच्छ हवा के महत्व के बारे में बताया जाएगा। इस दिन वातावरण में कार्बन की मात्रा को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। बर्ल्ड विंड डे से जुड़े कार्यक्रम 75 से अधिक देशों में आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्य बिंदुउद्देश्य: पवन ऊर्जा और ऊर्जा प्रणालियों की क्षमता को उजागर करना, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और टिकाऊ ऊर्जा विकल्पों पर चर्चा करना है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



