26 June in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 26 जून वर्ष का 177वां (लीप वर्ष में यह 178वां) दिन है। साल में अभी 188 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 26 जून का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 26 जून का इतिहास एवं घटनाक्रम।
26 जून की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 26 June in History)
सूअर के बाल को हड्डी पर चिपकाकर बना था पहला टूथब्रश, चीन के राजा ने कराया था इसे पेटेंट
सुबह उठते से ही सबसे पहला काम ब्रश करना होता है। क्या आप जानते हैं कि आज के दिन से ब्रश का इतिहास भी जुड़ा है। आज ही के दिन 1498 में चीनी शासक होंगझी ने टूथब्रश का पेटेंट कराया था।
वैसे तो दांत साफ करने का इतिहास काफी पुराना है। कहा जाता है कि 3000 ई.पू. में लोग दांतों को चमकदार बनाने के लिए पेड़ की पतली डाली का इस्तेमाल करते थे। 1600 ई.पू. के आसपास चीनी लोग खुशबूदार पेड़ों की डालियों का इस्तेमाल करने लगे। इससे दांत तो साफ होने लगे साथ ही सांसों की बदबू की समस्या से भी निजात मिली।
इसी समय लोगों ने जानवरों के बालों को एक लकड़ी के हत्थे पर लगाकर उससे ब्रश करना शुरू किया। अभी तक टूथपेस्ट नहीं बना था। लोग टूथपेस्ट की जगह मिट्टी, राख, अंडे के छिलकों का पेस्ट और कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते थे।
साल 1498 में चीन के मिंग वंश के राजा होंगझी ने सूअर के बालों से पहला टूथब्रश बनाया था। इन बालों को एक हड्डी या लकड़ी पर लगाया गया था। इसका फायदा ये था कि ये दांतों की ज्यादा बेहतर तरीके से सफाई कर सकता था।
इसके बाद टूथब्रश का इस्तेमाल बढ़ने लगा और दुनियाभर में होंगझी का बनाया ये टूथब्रश इस्तेमाल होने लगा। 1690 में पहली बार इसके लिए टूथब्रश शब्द का इस्तेमाल किया गया था। एंथनी वुड नाम के एक शख्स ने अपनी आत्मकथा में लिखा था कि उसने एक दूसरे आदमी से टूथब्रश खरीदा। कहा जाता है कि टूथब्रश शब्द का ये पहली बार इस्तेमाल था।
साल 1780 में विलियम एडिस ने पहली बार बड़े पैमाने पर टूथब्रश को बनाने का काम शुरू किया। उन्होंने इस ब्रश में घोड़े के बालों का इस्तेमाल किया था। कहा जाता है कि विलियम को टूथब्रश बनाने का आइडिया जेल में रहने के दौरान आया था।
दरअसल, उस समय जेल में रह रहे कैदी दांत साफ करने के लिए मिट्टी और राख का ही इस्तेमाल किया करते थे। विलियम ने एक हड्डी में ग्लू की मदद से बालों को चिपका दिया और इस तरह ब्रश तैयार हो गया। विलियम जब जेल से बाहर निकले तो उन्होंने टूथब्रश बनाने का काम शुरू कर दिया। आज उनकी विस्डम टूथब्रश नाम से कंपनी है।
1844 में पहली बार तीन लाइन वाला टूथब्रश बनाया गया। अभी तक टूथब्रश की डिजाइन और मटेरियल में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं हुए थे। साल 1935 में वालेस कैरोथर्स ने एक सुपर पॉलिमर बनाया जिसे नायलोन नाम दिया गया।
इसके बाद से टूथब्रश में जानवरों के दांतों की जगह नायलोन का इस्तेमाल किया जाने लगा और इसी के साथ इनका इस्तेमाल भी बढ़ गया। 1960 के दशक में बाजार में इलेक्ट्रिक टूथब्रश भी आ गए। आज हर साइज, शेप, मटेरियल के हिसाब से बाजार में टूथब्रश उपलब्ध हैं।
1975: आपातकाल इंदिरा गांधी का देश के नाम ऐतिहासिक रेडियो संबोधन
25 जून 1975 की आधी रात को आपातकाल के दस्तावेज़ों पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बाद, 26 जून 1976 की सुबह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के माध्यम से देश को आधिकारिक तौर पर संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन में अपने प्रसिद्ध शब्दों का इस्तेमाल किया था: “भाइयों और बहनों, राष्ट्रपति जी ने देश में आपातकाल की घोषणा की है। इससे आम नागरिकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।” इसी सुबह विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियों और अखबारों पर सेंसरशिप लगाने की कार्रवाई पूरी तरह जमीन पर लागू हो गई थी।
1995: मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला
साल 1972 में पहली बार देश में बाघों की गिनती की गई थी, उसमें पता चला कि पूरे भारत में 1827 बाघ ही बचे हैं। इसके बाद साल 1973 में 9 टाइगर रिजर्व में प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया गया। इसके तहत पूरे देश में नए-नए टाइगर रिजर्व खोले गए और बाघ की आबादी को बढ़ाने के लिए अलग-अलग प्रयास किए गए।
ये प्रोजेक्ट बेहद सफल रहा और 90 के दशक तक बाघों की आबादी 3500 से भी ज्यादा हो गई। साल 1995 में आज ही के दिन मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला। उस समय पूरे देश में सबसे ज्यादा बाघ मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में पाए गए थे।
मध्यप्रदेश के पास लगातार 16 साल तक टाइगर स्टेट का दर्जा रहा लेकिन साल 2011 में कर्नाटक ने मध्यप्रदेश से ये उपलब्धि छीन ली। उसके बाद साल 2019 में जारी हुई टाइगर सेंसस में मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दोबारा मिल गया।
रिपोर्ट के मुताबिक 2014 से 2018 के दौरान पूरे भारत में बाघों की आबादी 2226 से बढ़कर 2977 हो गई है। इनमें से सबसे ज्यादा 526 बाघ केवल मध्यप्रदेश में हैं। इसके बाद कर्नाटक में 524 और उत्तराखंड में 442 बाघ है। भारत में हर 4 साल में बाघों की गिनती की जाती है।
1945: संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर 50 देशों ने साइन किया
1910 और 1950 के बीच ही दुनिया ने दो विश्वयुद्ध की भीषण त्रासदी को देखा था। हजारों लोगों की मौत हुई और देशों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। 1945 में जब द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म हुआ तब दुनियाभर के देशों ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से एक संगठन बनाने की तैयारी की।
साल 1945 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन की एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। ये कांफ्रेंस 25 अप्रैल से 26 जून तक चली और 50 देशों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस कांफ्रेंस का उद्देश्य देशों के बीच शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना था। इस कांफ्रेंस के आखिरी दिन एक चार्टर पर दस्तखत किए गए और 24 अक्टूबर 1945 से ये चार्टर लागू हो गया। यही संगठन आगे चलकर यूनाइटेड नेशंस नाम से जाना गया। आज दुनियाभर के 193 देश यूनाइटेड नेशंस के सदस्य है। 24 अक्टूबर 1945 के दिन यूनाइटेड नेशंस का चार्टर लागू हुआ था इसलिए 24 अक्टूबर को यूनाइटेड नेशन का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 26 जून को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1906: फ्रांस में पहली ग्रां प्रिक्स मोटर रेस का आयोजन हुआ।
1721: डॉ ज़बडीएल बॉयलस्टोन अमेरिका प्रथम चेचक की औषधि बनाया।
1907: जॉर्जिया के एक नकद भरे बैंक कोच पर हमला किया, जिसमें चालीस लोग मारे गए।
1919: अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।
1960:हिंद महासागर के विशाल द्वीप देश मेडागास्कर फ्रांस के औपनिवेशिक शासन से पूरी तरह स्वतंत्र हुआ था।
1960: ब्रिटिश सोमालीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली, जो कुछ ही दिनों बाद इतालवी सोमालीलैंड के साथ मिलकर आधुनिक ‘सोमालिया’ गणराज्य बना।
1974: अमेरिका के ओहियो में सुपर मार्केट में खरीदारी के लिए बार कोड का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1982: एयर इंडिया का पहला बोइंग गौरीशंकर मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1992: भारत ने ‘तीन बीघा गलियारा’ 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
1997: ब्रिटिश लेखिका जे.के. रोलिंग (J.K. Rowling) के काल्पनिक उपन्यास “हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन” (Harry Potter and the Philosopher’s Stone) का प्रकाशन ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग द्वारा किया गया था। इस किताब ने दुनिया भर में आधुनिक बाल साहित्य और प्रकाशन उद्योग के इतिहास को हमेशा के लिए बदल दिया।
1998: माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज-98 रिलीज किया। इसमें पहली बार एक्सटर्नल डिवाइस को कनेक्ट करने का ऑप्शन दिया गया।
2000: ICC यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश को टेस्ट टीम का दर्जा दिया।
2012: तत्कालीन वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसी साल 25 जुलाई को वे भारत के 13वें राष्ट्रपति बने।
2013: उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये।
2015: कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हो गयी तथा 227 लोग घायल हो गये।
2021: गोवा बना भारत का पहला ‘रेबीज-मुक्त’ (Rabies-Free) राज्य। गोवा में पिछले तीन वर्षों में रेबीज का एक भी मामला नहीं आया था। यह उपलब्धि ‘मिशन रेबीज’ प्रोजेक्ट के तहत बड़े पैमाने पर कुत्तों के टीकाकरण और 24 घंटे की कड़े सर्विलांस सिस्टम के कारण हासिल हुई थी।
2022: टाटा पावर सोलर सिस्टम्स ने केरल के कायमकुलम में 350 एकड़ के जल निकाय पर भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना को पूरी तरह चालू करने की आधिकारिक घोषणा की। इसकी कुल क्षमता 101.6 मेगावाट पीक (MWp) थी, जो देश के नवीकरणीय ऊर्जा इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुई।
2024: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने इतिहास रच दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक Sensex पहली बार 78,000 अंक के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी अपने ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ।
2024: दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने 26 जून 2024 को वैश्विक स्तर पर अपने लगभग 11,688 ‘साइबरट्रक’ (Cybertrucks) को वापस (Recall) बुलाने का आधिकारिक आदेश जारी किया। कंपनी ने पाया कि इन गाड़ियों के विंडशील्ड वाइपर की मोटरों में तकनीकी खराबी थी, जिससे ड्राइवरों की दृश्यता प्रभावित हो रही थी।
2026: वैश्विक सुपरकंप्यूटर रैंकिंग (TOP500) में चीन के शेनझेन में स्थित ‘LineShine’ सुपरकंप्यूटर को दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर घोषित किया गया। इसने अमेरिका के ‘El Capitan’ को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। ‘LineShine’ ने 2.198 एक्साफ्लॉप्स की अविश्वसनीय गति दर्ज की है। (भारत का सबसे शक्तिशाली सिस्टम ‘शक्ति क्लाउड’ वर्तमान में 32वें स्थान पर है)।
26 जून को जन्मे व्यक्ति (Born on 26 June)
1838: बंकिमचंद्र चटर्जी – बंगाली उपन्यासकार।
1873: गौहर जान – भारतीय गायिका और नर्तकी थीं। वे दक्षिण एशिया की पहली गायिका थीं, जिनके गाने ग्रामाफोन कंपनी ने रिकॉर्ड किए थे। रिकॉर्डिंग 1902 में हुई थी और उनके गानों की बदौलत ही भारत में ग्रामोफोन को लोप्रियता हासिल हुई।
1874: छत्रपति शाहू जी महाराज– कोल्हापुर रियासत के महान राजा और समाज सुधारक। वे भारत के आधुनिक इतिहास में वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए 50% आरक्षण लागू करने वाले पहले शासक थे। उन्होंने 26 जुलाई 1902 को अपनी रियासत में पिछड़े वर्गों के लिए नौकरियों में आरक्षण की घोषणा की थी, जिसकी प्रशासनिक रूपरेखा की नींव उनके जन्मदिन के दौर के विचारों से जुड़ी है। उनके इस सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण को याद करते हुए भारत के कई राज्यों में इस दिन को ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
1888: बाल गन्धर्व – मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक। 1964 में राष्ट्रपति ने उन्हें ‘पद्मभूषण’ के अलंकरण से सम्मानित किया था।
1918: सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1992: मनप्रीत सिंह – अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय हॉकी खिलाड़ी।
26 जून को हुए निधन (Died on 26 June)
1810: जोसेफ-मिशेल मोंटगोल्फियर– ‘हॉट एयर बैलून’ के सह-आविष्कारक। उन्होंने अपने भाई जैक-एटीन के साथ मिलकर दुनिया के पहले व्यावहारिक हॉट एयर बैलून (गर्म हवा के गुब्बारे) का आविष्कार किया था, जिसने इंसानों के हवा में उड़ने के सपने को पहली बार सच किया था।
1943: कार्ल लैंडस्टीनर– मानव रक्त समूह (Blood Groups) के खोजकर्ता। ऑस्ट्रियाई जीवविज्ञानी और चिकित्सक कार्ल लैंडस्टीनर (Karl Landsteiner) का निधन 26 जून 1943 को अमेरिका में हुआ था। उन्होंने ही साल 1900-1901 में मुख्य रक्त समूहों (A, B, और O Blood Groups) की खोज की थी, जिससे चिकित्सा जगत में सुरक्षित ब्लड ट्रांसफ्यूजन (रक्त चढ़ाना) संभव हो सका। इसके साथ ही उन्होंने ‘आरएच फैक्टर’ (Rh Factor) की खोज में भी अहम भूमिका निभाई थी। इस युगांतरकारी खोज के लिए उन्हें साल 1930 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
2004: यश जौहर – भारतीय फ़िल्म निर्माता। हिंदी सिनेमा के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक और मशहूर प्रोडक्शन हाउस ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ (Dharma Productions) के संस्थापक यश जौहर का निधन 26 जून 2004 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने ‘दोस्ताना’, ‘अग्निपथ’, ‘कुच्छ कुच्छ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी यादगार फिल्मों का निर्माण किया था।
2025: दिलीप दोषी– प्रसिद्ध क्रिकेटर। पूर्व भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप दोषी का 77 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया। उन्होंने 1979 से 1983 के बीच भारत के लिए 33 टेस्ट मैच खेले और 114 विकेट लिए।
2005: एकनाथ सोलकर– प्रसिद्ध भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर। भारत के बेहतरीन क्रिकेट ऑलराउंडरों में शुमार एकनाथ सोलकर का निधन 26 जून 2005 को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में हुआ था। वे 1970 के दशक में भारतीय स्पिन चौकड़ी (बेदी, प्रसन्ना, वेंकटराघवन और चंद्रशेखर) के दौर में फॉरवर्ड शॉर्ट-लेग पर अपनी अद्भुत और जांबाज फील्डिंग के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भारत के लिए 27 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले थे।
2022: वी. कृष्णमूर्ति–वेंकटरमन कृष्णमूर्ति एक प्रतिष्ठित भारतीय सिविल सेवक और उद्योगपति थे, जिन्हें भारत में ‘सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) के जनक’ के रूप में जाना जाता है। उनका जन्म 14 जनवरी 1925 को हुआ था और 26 जून 2022 को 97 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्हें भेल (BHEL), मारुति उद्योग (Maruti Udyog) और सेल (SAIL) जैसी दिग्गज सरकारी कंपनियों को देश की शीर्ष और बेहद मुनाफे वाली कंपनियों में बदलने का श्रेय जाता है। देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण तीनों सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा गया था।
26 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 26 June)
अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध और अवैध तस्करी विरोधी दिवस
अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध और अवैध तस्करी विरोधी दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) हर साल 26 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार को रोकना तथा समाज, खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसंबर 1987 को एक प्रस्ताव पारित करके इस दिवस की स्थापना की थी। इसके बाद से हर साल यह दिवस दुनिया भर में विभिन्न अभियानों के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए मनाया जाता है।
अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस
अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day in Support of Victims of Torture) हर वर्ष 26 जून को मनाया जाता है। 26 जून 1987 को ‘अत्याचार और अन्य क्रूर, अमानवीय या अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन’ लागू हुआ था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में वर्ष 1997 से हर साल 26 जून को यह दिवस मनाया जाता है, ताकि दुनिया भर में किसी भी प्रकार के अमानवीय या प्रताड़ना के शिकार हुए लोगों को न्याय और मानसिक-शारीरिक समर्थन दिया जा सके।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



