26 July in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 207वां दिन (लीप वर्ष में 208वां दिन) है। साल में अभी और 158 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 26 जुलाई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 26 जुलाई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
1999: जब करगिल की चोटियों पर गूंजा ‘ऑपरेशन विजय’ और झुका पाकिस्तान

बात मई 1999 की है। करगिल की आजम चौकी पर करीब 12 पाकिस्तानी जवानों ने चुपचाप कब्जा कर अपना ठिकाना बना लिया था। 8 मई 1999 को एक स्थानीय भारतीय चरवाहे ने इन घुसपैठियों को देखा और तुरंत सेना को सूचना दी।
शुरुआत में लगा कि यह कुछ आतंकियों की हरकत है, इसलिए सेना ने सीमित संख्या में जवान भेजे। लेकिन जब अलग-अलग चोटियों से भीषण गोलाबारी शुरू हुई, तो समझ आया कि यह पाकिस्तान का बड़ा और खतरनाक षड्यंत्र है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस ने अपना रूस दौरा रद्द किया और भारतीय सेना ने शंखनाद किया ‘ऑपरेशन विजय’।
दुश्मन 16 से 18 हजार फीट ऊंची सीधी चोटियों पर बैठा था और भारतीय जवान नीचे थे। दुश्मन की नजरों से बचने के लिए हमारे जवानों ने शून्य से नीचे के तापमान में रात के अंधेरे में सीधी चट्टानों पर चढ़ाई की।
इस युद्ध में जल, थल और नभ—तीनों सेनाओं ने दुश्मन की कमर तोड़ दी। वायुसेना ने मिराज-2000 और मिग-29 विमानों ने आसमान से बारूद बरसाया। इस दौरान हमारे दो लड़ाकू विमान मार गिराए गए और एक क्रैश हो गया, लेकिन वायुसेना के तेवर ढीले नहीं पड़े। भारतीय नौसेना के ‘ऑपरेशन तलवार’ ने अरब सागर में नाकेबंदी कर कराची बंदरगाह का रास्ता रोक दिया, जिससे पाकिस्तान के लिए तेल और ईंधन की सप्लाई ठप हो गई। युद्ध का सबसे निर्णायक मोड़ तब आया जब मैदान में ‘बोफोर्स तोपें’ उतारी गईं। बोफोर्स के भारी-भरकम गोलों और वायुसेना के हमलों ने पाकिस्तानी सैनिकों में भगदड़ मचा दी।
लगभग दो महीने तक चले इस भीषण युद्ध में भारत मां के 527 जांबाज जवान शहीद हुए। पाकिस्तान के करीब 3,000 सैनिक मारे गए (हालाँकि पाकिस्तान ने केवल 357 की बात कबूली)।
आखिरकार 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने करगिल की आखिरी चोटी से भी दुश्मन को खदेड़कर तिरंगा लहरा दिया। पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी और इसी ऐतिहासिक जीत व शहीदों के बलिदान की याद में हर साल 26 जुलाई को पूरा देश गर्व से ‘करगिल विजय दिवस’ मनाता है।
1953: क्यूबा की क्रांति की शुरुआत, जब 100 लड़ाकों के साथ फिदेल कास्त्रो ने हिला दी थी अमरीका परस्त तानाशाही

यह कहानी लैटिन अमरीका के उस छोटे से द्वीपीय देश क्यूबा की है, जहां एक युवा वकील की ज़िद और करीब 100 साथियों की बगावत ने दुनिया के इतिहास को एक नया मोड़ दे दिया।
बात 1950 के दशक की है। 1951 में फुल्गेन्सियो बतिस्ता क्यूबा के राष्ट्रपति बने। बतिस्ता के शासन पर अमरीका के इशारों पर चलने और देश के संसाधनों को अमरीकी हितों के लिए सौंपने के आरोप थे। क्यूबा की जनता भारी भ्रष्टाचार, गरीबी और सामाजिक असमानता से त्रस्त थी। सरकार के खिलाफ असंतोष की आग सुलग रही थी, और इस जनाक्रोश को दिशा देने का काम किया फिदेल कास्त्रो नाम के एक युवा क्रांतिकारी ने।
तख्तापलट के इरादे से 26 जुलाई 1953 के दिन फिदेल कास्त्रो ने अपने करीब 100 साथियों के साथ सैंटियागो डी क्यूबा स्थित ‘मोंकाडा मिलिट्री बैरक’ पर अचानक हमला कर दिया।
सैन्य रणनीति के लिहाज से यह हमला पूरी तरह नाकाम रहा। बतिस्ता की सेना ने कास्त्रो के कई साथियों को मार गिराया और फिदेल कास्त्रो समेत बाकी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन यह विफलता अंत नहीं, बल्कि क्रांति का आगाज़ साबित हुई। इस घटना ने पूरे देश में बगावत की चिंगारी भड़का दी।
जेल से रिहा होने के बाद कास्त्रो मेक्सिको चले गए और वहां से अपना आंदोलन जारी रखा। उन्होंने एक छापामार (गोरिला) संगठन तैयार किया और अपने पूरे आंदोलन को ’26 जुलाई मूवमेंट’ (M-26-7) नाम दिया।
वर्षों के छापामार युद्ध और जनसमर्थन के बल पर, 1 जनवरी 1959 को कास्त्रो के लड़ाकों ने बतिस्ता शासन का पूरी तरह तख्तापलट कर दिया। बतिस्ता को देश छोड़कर भागना पड़ा और क्यूबा की कमान फिदेल कास्त्रो के हाथों में आ गई। 26 जुलाई 1953 का वही नाकाम हमला आगे चलकर ‘क्यूबा की कम्युनिस्ट क्रांति’ का आधार स्तंभ बना।
देश-विदेश में 26 जुलाई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1775: संयुक्त राज्य अमेरिका में डाक सेवा की स्थापना और बेंजामिन फ्रैंकलिन को पहला पोस्टमास्टर जनरल नियुक्त किया।
1788: न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।
1805: मॉलिस और कैम्पानिया, इटली में भूकंप से लगभग 5,573 लोगों की मौत हो गई।
1847: पश्चिम अफ्रीकी देश लाइबेरिया ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी घोषणा की। यह अफ्रीका के सबसे पुराने स्वतंत्र गणराज्यों में से एक है।
1876: कलकत्ता (अब कोलकाता) के अल्बर्ट हॉल में सुरेंद्रनाथ बनर्जी और आनंद मोहन बोस ने इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी, जिसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अग्रदूत और देश का पहला राष्ट्रवादी राजनीतिक संगठन माना जाता है।
1908: अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI की स्थापना हुई।
1945: विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1956: तुर्की के राष्ट्रपति अब्देल नासेर ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण कर दिया। ये फैसला इजराइल और अरब देशों के बीच युद्ध की वजह बना।
1963: नासा ने दुनिया की पहली जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट सिंकोम-2 को लॉन्च किया।
1963: स्कोप्जे (उत्तरी मैसेडोनिया) में लगभग 6.1 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से 1,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई और शहर का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया।
1965: मालदीव ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ।
1982: कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोट आई।
1993: दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान खराब मौसम और भारी बारिश के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें कुल 68 लोगों की जान गई थी (66 यात्री और 2 चालक दल के सदस्य)।
1994: तुर्की वायु सेना द्वारा इराक में कुर्दों के ठिकानों पर की गई बमबारी में 70 लोग मारे गए।
1997: श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर अपना दूसरा ‘एशिया कप’ जीता।
2007: पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
2008: यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह COROT-exo-4b की खोज की घोषणा की। यह खोज यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के COROT मिशन के तहत की गई थी।
2008: गुजरात के अहमदाबाद शहर में 70 मिनट के भीतर 21 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिनमें 56 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए। इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन संगठन ने ली थी।
2009: विजय दिवस की वर्षगांठ पर भारत ने अपनी पहली न्यूक्लियर सबमरीन ‘अरिहंत’ को लॉन्च किया। इसी के साथ भारत न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला छठवां देश बना।
2012: उत्तर कोरिया में ‘खानून’ तूफान से 88 लोग मारे गए तथा 60 हजार बेघर हुए।
2013: पाकिस्तान के कुर्रम एजेंसी के पाराचिनार शहर में एक व्यस्त बाज़ार के पास दोहरे बम विस्फोट हुए थे। इन हमलों में 57 लोगों की मौत हो गई थी और 150 से अधिक लोग घायल हुए।
2016: डेमोक्रेटिक पार्टी ने हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। अमेरिका के इतिहास में ये पहली बार हुआ था जब किसी महिला को किसी बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था।
2020: भारतीय रेलवे ने हरियाणा के सोहना के पास अरावली की पहाड़ियों को काटकर 1 किलोमीटर लंबी दुनिया की पहली ऐसी विद्युतीकृत सुरंग तैयार की, जिसमें डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेनें सफलतापूर्वक चलाई जा सकती हैं।
26 जुलाई को जन्मे प्रमुख व्यक्ति
1844: गुरुदास बनर्जी – भारत के प्रमुख शिक्षाविद् एवं न्यायधीश।
1856: जॉर्ज बर्नाड शॉ– नोबेल पुरस्कार (1925) और ऑस्कर पुरस्कार (1938) दोनों जीतने वाले दुनिया के एकमात्र प्रख्यात आयरिश नाटककार, आलोचक और साहित्यकार।
1875: कार्ल जुंग– प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक। उन्होंने अंतर्मुखी (Introvert) और बहिर्मुखी (Extrovert) व्यक्तित्व के सिद्धांतों की अवधारणा दी।
1914: विद्यावती ‘कोकिल’ – आधुनिक हिंदी साहित्य की एक प्रसिद्ध कवयित्री।
1972: जुगल हंसराज– भारतीय अभिनेता, लेखक और फिल्म निर्माता।
1986: मुग्धा गोडसे– बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मॉडल। उन्होंने ‘फैशन’, ‘जेल’ और ‘ऑल द बेस्ट’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
26 जुलाई को हुए प्रमुख निधन
1966: वासुदेव शरण अग्रवाल– प्रसिद्ध इतिहासकार, पुरातत्वविद्, कला एवं संस्कृति के विद्वान। उन्होंने भारतीय इतिहास, पुरातत्व और संस्कृति पर अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथ लिखे।
1984: जॉर्ज गैलप- अमेरिकी सांख्यिकीविद् और Gallup Poll के संस्थापक, जिन्होंने जनमत सर्वेक्षण की आधुनिक पद्धति को लोकप्रिय बनाया।
26 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
कारगिल विजय दिवस
विजय दिवस प्रत्येक वर्ष ’26 जुलाई’ को मनाया जाता है। भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में भारतीय सेना ने 26 जुलाई, 1999 के ही दिन नियंत्रण रेखा से लगी कारगिल की पहाड़ियों पर कब्ज़ा जमाए आतंकियों और उनके वेश में घुस आए पाकिस्तानी सैनिकों को मार भगाया था। पाकिस्तान के ख़िलाफ़ यह पूरा युद्ध ही था, जिसमें पांच सौ से ज़्यादा भारतीय जवान शहीद हुए थे। इन वीर और जाबांज जवानों को पूरा देश ’26 जुलाई’ के दिन याद करता है और श्रद्धापूर्वक नमन करता है। देश की इस जीत में कारगिल के स्थायी नागरिकों ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी।
अंतर्राष्ट्रीय मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण दिवस
अंतर्राष्ट्रीय मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण दिवस (International Day for the Conservation of the Mangrove Ecosystem):यूनेस्को (UNESCO) द्वारा तटीय पर्यावरण और मैंग्रोव वनों के संरक्षण के लिए यह वैश्विक दिवस घोषित किया गया है।
विश्व डूबने की रोकथाम दिवस
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 25 जुलाई को विश्व डूबने की रोकथाम दिवस (World Drowning Prevention Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पानी में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने और जल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



