Birthday is on 25 June 2024: 25 जून के दिन पैदा हुए लोगों की रोचक और खास बातें
Birthday is on 25 June 2024: हिमाचल न्यूज़ परिवार की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Birthday)। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु, तथा सुख समृद्धि प्रदान करें।
हिमाचल न्यूज़ (Himachal News) का यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका 25 जून 2024 को जन्मदिन (Birthday is on 25 June 2024) होगा। जानिए ज्योतिषाचार्य पं. महेंद्र कुमार शर्मा से कैसा रहेगा आपके लिए यह साल और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।
Birthday is on 25 June 2024: 25 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी
25 जून को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। मूलांक 7 वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। मूलांक 7 के लोग पैनी नजर के होते हैं। मूलांक 7 वाले लोग खुले दिल के होते हैं। इनकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे मूलांक 7 के लोग भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की इनमें दक्षता होती है। मूलांक 7 वाले जातक की कल्पना शक्ति अच्छी होती है। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। अपने जीवन काल में एक स्तर पर पहुंचकर ये लोग भौतिक सुखों से दूर हो जाते हैं।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
Birthday is on 25 June 2024: जानिए मूलांक 7 के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। नए काम के लिए नए अवसर प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को भी शुभ समाचार मिलने की सम्भावना हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय सुखदायी रहेगा। आपको अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में लाभ होगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। रुके हुए कामों को गति प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। आपके हर कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। हर कार्य में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। नए कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
Posted By: Himachal News