Birthday is on 27 June 2024: हिमाचल न्यूज़ परिवार की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Birthday)। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु, तथा सुख समृद्धि प्रदान करें।
हिमाचल न्यूज़ (Himachal News) का यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका 27 जून 2024 को जन्मदिन (Birthday is on 27 June 2024) होगा। जानिए ज्योतिषाचार्य पं. महेंद्र कुमार शर्मा से कैसा रहेगा आपके लिए यह साल और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।
Birthday is on 27 June 2024: 27 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी
27 जून को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है। मूलांक 9 भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। मूलांक 9 वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। इस मूलांक के लोग उत्साह और साहस के प्रतीक होते हैं।
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
जानिए मूलांक 9 के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष
यह बर्ष आपके लिए बहुत अच्छा बीतेगा। इस वर्ष आपको अपनी कई महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा। इस वर्ष आपकी आय में वृद्घि के अवसर मिलते रहेंगे जिससे आर्थिक स्थिति बीते वर्ष से अच्छी होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता से आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ की योजना सफल होगी और आप साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। निकट संबंधियों एवं मित्रों से आपके संबंध बेहतर होंगे। इस वर्ष पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। छात्रों के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। इस वर्ष मेहनत से भी बढ़कर सफलता मिलेगी। शिक्षा, प्रबंधन, बैंकिंग, वकालत, पत्रकारिता, अभियंत्रिकी आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
Posted By: Himachal News