भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार हिमाचल न्यूज: चंबा | हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से शुक्रवार तड़के एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांघी के समीप एक ऑल्टो कार (HP 48B-5540) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। अंधेरे में गूंजी चीखें, सहम गए ग्रामीण हादसा इतना जोरदार था कि सन्नाटे को चीरती हुई कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सहम गए। स्थानीय…
