Himachal News: पांवटा साहिब कालाअंब नेशनल हाईवे पर ब्रेक फेल होने से बोलेरो पर जा गिरा ओवरलोडेड ट्रक सिरमौर जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर खजुरना के समीप सुबह के समय उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब आलू की बोरियों से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो जीप के ऊपर जा पलटा। इस जोरदार टक्कर में बोलेरो जीप पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गई, लेकिन गनीमत यह रही कि इसमें सवार लोगों को कुदरत ने नई जिंदगी बख्शी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह…
