Himachali Song: हिमाचल के महशूर शहनाई वादक चतर सिंह भारती के पहाड़ी गीत ‘तेरे नैणा रे लोभी’ का वीडियो रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही यह गीत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस गीत में गायक चतर सिंह भारती ने अपनी मधुर आवाज दी हैं जबकि जाने माने संगीतकार एसडी कश्यप ने इसे अपने संगीत से सजाया है।
इन दोनों की जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है। यह गीत सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो गया। नीचे लिंक पर क्लीक कर सुनिएं पूरा गीत…
यह गीत चतर सिंह भारती के यूट्यूब Chater Singh shanai vadek पर रिलीज हुआ है। पहली बार उन्होंने लोकगायक के रूप में गीत गाया है। गीत प्रेम रस पर आधारित है। जिसे लोग पसंद कर रहे है।
Himachali Song: ‘तेरे नैणा रे लोभी’ वीडियो की शूटिंग कुल्लू मनाली की खूबसूरत में हुई है। गीत में पहाड़ी नाटी और हिमाचली पहनावे को भी बखूबी दर्शाया गया। नवोदित कलाकार रोशनी चतर सिंह भारती के साथ प्रेमिका की भूमिका में है। गीत की एडटिंग गुलाब मूवी ने की है।
चतर सिंह भारती का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि यह गीत हर जुबां पर पहुंचेगा। उनका यह गीत नई पीढ़ी के युवाओं के अलावा बुजुर्गों को भी खूब पसंद आयेगा।
Posted By: Himachal News