हिमाचल न्यूज़: ऊना

पेरिस पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार (Nishad Kumar) का शुक्रवार को गृह जिला ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी उत्तम डोड ने इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम परिसर में उनका स्वागत किया।

निषाद कुमार (Nishad Kumar) के साथ उनके पिता रशपाल सिंह, माता पुष्पा देवी, बहन रमा देवी और कोच नदीम अहमद भी मौजूद थे।

Nishad Kumar

25 वर्षीय निषाद कुमार (Nishad Kumar) ऊना जिले की अंब तहसील के ग्राम पंचायत अंदौरा के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं।

(Nishad Kumar) निषाद ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें प्रदेश को लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में रजत पदक दिलाने की खुशी है। उन्होंने लोगों के साथ और दुआओं के लिए सभी का आभार जताया। निषाद ने कहा कि उन्होंने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। आगे भी वे पूरी मेहनत के साथ तैयारी जारी रखेंगे।

 

Nishad Kumar: पेरिस पैरालंपिक में ऐतिहासिक उपलब्धि

Nishad Kumarउल्लेखनीय है कि निषाद कुमार ने हाल ही में पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊंची कूद (टी-47) स्पर्धा में रजत पदक जीता है। यह उनकी लगातार दूसरी पैरालंपिक स्पर्धा में रजत पदक जीतने की उल्लेखनीय उपलब्धि है। 2021 के टोक्यो पैरालंपिक में भी उन्होंने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था।

 

Nishad Kumar: मुख्यमंत्री ने फिर से दी बधाई

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फिर से बधाई देते हुए कहा ‘निषाद कुमार ने हिमाचल प्रदेश और देश का नाम ऊंचा किया है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए हमेशा तत्पर है और खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।’

 

Nishad Kumar: उपमुख्यमंत्री ने कही ये बात  

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निषाद कुमार को पुनः बधाई दी और उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा ‘निषाद की यह जीत हमें सिखाती है कि अगर मन में दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। निषाद ने अपने प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।’

Posted By: Himachal News

Himachal News की खबरों के वीडियो देखने के लिए और News Updates के लिए हमारे Facebook पेज Himachal News को Like करें व हमारे YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *