02 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 02 मई वर्ष का 122वां (लीप वर्ष में यह 123वां) दिन है। साल में अभी 243 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 02 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 02 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
02 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 02 May in History)
2011: दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी लादेन का खात्मा
आज ही के दिन 2011 में अमेरिका ने दुनिया के सबसे खतरनाक माने जाने वाले आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। इसके साथ ही अमेरिका ने 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के 10 साल बाद इसका बदला लिया था। ओसामा के मारे जाने के पूरे ऑपरेशन की निगरानी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खुद की थी। ओबामा ने ही ओसामा के मारे जाने का ऐलान भी किया।
ओसामा बिन लादेन 10 मार्च 1957 को सऊदी अरब के रियाद में पैदा हुआ था। उसने आतंकी संगठन अलकायदा का गठन किया था। वह अमेरिका पर 9 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। उसके आतंकी संगठन अलकायदा के आंतकियों ने चार प्लेन हाइजैक करके अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की ट्विन टावर्स से टकरा दिया था। तीसरे प्लेन को उन्होंने पेंटागन से टकराया, जबकि चौथा प्लेन क्रैश हो गया था। इस आतंकी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दोनों इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गई थीं और करीब 3 हजार लोगों की मौत हुई थी, जबकि 25 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
1948: महात्मा गांधी की हत्या के मामले में शुरू हुई थी सुनवाई
महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने की थी। 2 मई 1948 को गांधी के हत्यारों की सजा को लेकर पंजाब हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हुई थी। करीब 60 दिन सुनवाई चली और 21 जून को आरोपियों को सजा सुनाई गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने 8 लोगों को आरोपी बनाया। नाथूराम गोडसे, उसका भाई गोपाल गोडसे, नारायण आप्टे, विष्णु करकरे, मदनलाल पाहवा, शंकर किस्तैया, दत्तात्रय परचुरे, विनायक सावरकर आरोपी थे। इस मामले की सुनवाई लाल किले में बने ट्रायल कोर्ट में शुरू हुई थी, जिसका फैसला 10 फरवरी 1949 को आया था। जज आत्मा चरण ने नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को फांसी की सजा सुनाई। सबूतों के अभाव में सावरकर को बरी किया। बाद में दत्तात्रेय परचुरे और शंकर किस्तैया को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। बाकी 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी गई। दोषियों ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ पंजाब हाईकोर्ट में अपील की। 15 नवंबर 1949 को गोडसे और आप्टे को अंबाला जेल में फांसी पर लटका दिया गया। 12 अक्टूबर 1964 को गोपाल गोडसे, विष्णु करकरे और मदनलाल पाहवा उम्रकैद की सजा काटकर रिहा हुए।
देश-विदेश में 02 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1875: अमेरिका ने 20 सेंट का सिक्का ढालना बंद कर दिया।
1885: बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने की स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना की।
1926: दिन हिन्दू महिलाओं को निर्वाचित कार्यालय लेने का अधिकार मिला था।
1933: जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों को प्रतिबंधित कर दिया।
1945: जर्मनी की आर्मी ने इटली में आत्मसमर्पण कर दिया।
1950: फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1952: दुनिया के पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने लंदन से जोहांसबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।
1959: पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र रिसरा में खोला गया।
1968: लोक सभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक (पब्लिक प्रोविडेंड फंड एक्ट) पारित किया।
1986: अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं।
1994: पोलैंड में एक बस दुर्घटना हुई जिसमें 32 लोग मारे गए।
1997: ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
1999: मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
2003: भारत ने पाकिस्तान से राजनयिक संबंधों को फिर से जोड़ने का ऐलान किया। दिसंबर 2001 में भारतीय संसद पर आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिए गए थे।
2008: म्यांमार में चक्रवाती तूफान नरगिस की वजह से 1 लाख 38 हजार लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हुए।
02 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 02 May)
1921: सत्यजित राय – ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक थे।
1922: विल्सन जोन्स – भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी।
1929: विष्णु कांत शास्त्री – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे।
1935: दया प्रकाश सिन्हा – हिन्दी के प्रतिष्ठित लेखक, नाटककार, नाट्यकर्मी, निर्देशक व चर्चित इतिहासकार।
02 मई को हुए निधन (Died on 02 May)
1519: लियोनार्दो दा विंची – महान चित्रकार।
1985: बनारसीदास चतुर्वेदी – प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

