03 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 03 मई वर्ष का 123वां (लीप वर्ष में यह 124वां) दिन है। साल में अभी 242 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 03 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 03 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
03 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 03 May in History)
2006: अटल-आडवाणी के करीबी नेता प्रमोद महाजन का हुआ था निधन, भाई ने ही मारी थी गोली
तारीख 22 अप्रैल 2006…भाजपा के कद्दावर नेता प्रमोद महाजन का मुंबई के वर्ली स्थित घर… उनके छोटे भाई प्रवीण महाजन उनसे मिलने पहुंचे थे…दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर 15 मिनट तक बहस हुई…आवेश में आकर प्रवीण ने रिवॉल्वर से प्रमोद पर 3 गोलियां चला दीं। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 3 मई 2006 को उनकी मौत हो गई।
बात अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री बनने की हो या लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा की, महाराष्ट्र में शिवसेना से गठबंधन की हो या ‘शाइनिंग इंडिया’ का मंत्र देने की, प्रमोद महाजन के जिक्र के बिना अधूरी ही रहती है। एक समय अटल-आडवाणी के करीबी रहे प्रमोद महाजन उस समय पार्टी की दूसरी लाइन के प्रमुख नेता थे। प्रमोद महाजन को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार पार्टी का लक्ष्मण कहा था।
प्रमोद का जन्म 30 अक्टूबर 1949 को महबूबनगर (तेलंगाना) में हुआ था। उन्होंने पुणे के रानाडे इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता की डिग्री ली। मराठी अखबार ‘तरुण भारत’ के उप संपादक बन गए। आपातकाल के दौरान जब देश में इंदिरा गांधी के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा था, संघ भी मैदान में था। प्रमोद ने इंदिरा विरोध का मोर्चा संभाला। 1974 में उन्हें संघ प्रचारक बनाया गया। 1983 से 1985 तक वह पार्टी के अखिल भारतीय सचिव थे और फिर 1986 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। लगातार तीन बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। 1984 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं सके।
1996 में अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमन्त्री बने। प्रमोद अपना पहला लोकसभा चुनाव जीते। उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। सरकार केवल 13 दिन ही टिकी। 1998 में बीजेपी फिर सत्ता में आई, पर महाजन हार गए। उन्हें राज्यसभा भेजा गया। सूचना प्रसारण मंत्री रहे और टेलीकॉम पॉलिसी में कई सुधार किए। उन पर वित्तीय गड़बड़ियों और रिलायंस को फायदा पहुंचाने के आरोप भी लगते रहे।
प्रमोद महाजन ने कम समय में ही तेजी से राजनीति में तरक्की की। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना में गठबंधन करवाने में भी उनकी अहम भूमिका थी। प्रमोद पर गोली क्यों चली, इसकी असली वजह कोई नहीं जानता। कहा जाता है कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था।
1971 युद्ध के जांबाज का लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन
लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म 1916 में पाकिस्तान में हुआ था। 1938 में उन्हें सेना में कमीशन मिला। 1964 में जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में उनको पूर्वी कमान की जिम्मेदारी सौंपी गई। 1973 में जनरल अरोड़ा सेना से रिटायर हो गए। उन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपने साहसिक फैसलों के लिए जाना जाता है। इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए और एक नए देश बांग्लादेश का जन्म हुआ। पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल नियाजी ने अपनी पूरी सेना के सामने समर्पण पत्र पर हस्ताक्षर किए। उनके सामने थे लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा। 1971 युद्ध के हीरो। 3 मई, 2005 में उनका निधन हो गया।
देश-विदेश में 03 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1616: लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1660: स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर दस्तखत किये।
1765: संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला मेडिकल कॉलेज फिलाडेलफिया में खुला।
1830: दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी शुरू हुई।
1837: एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1845: चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत हुई।
1913: पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
1919: अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।
1919: अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
1939: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1947: विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ।
1961: कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।
1993: संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।
1998: ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
2002: अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।
2003: आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2008: पाकिस्तानी जेल में सजा काट रहे भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की फांसी टली।
2013: चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला।
2019: ओडिशा में तूफान ‘फानी’ का कहर। 33 लोगों की मौत हुई। चेतावनी के बाद सरकार ने हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला।
2023: मैतेई समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने पर मणिपुर में हिंसा भडकी। 3 मई 2023 को शुरू हुई इस हिंसा में 8 मई तक 60 लोगों की मौत हुई जबकि 231 लोग घायल हुए। हिंसा में उपद्रवियों ने 1700 घर जलाए।
03 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 03 May)
1951: अशोक गहलोत – राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। वे 1998 से 2003 तक और फिर 2008 से 2013 तक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मनमोहन सरकार के दौरान गहलोत केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
1955: रघुवर दास – झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री।
1955: उमा भारती – भारतीय राजनेत्री है और भारत की जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री थी। वे मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है।
1968: अर्जुन मुंडा – झारखण्ड के मुख्यमंत्री रह चुके है। महज 35 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले अर्जुन मुंडा के नाम देश में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है।
1977: मरियम मिर्ज़ाख़ानी – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।
03 मई को हुए निधन (Died on 03 May)
1969: डाक्टर ज़ाकिर हुसैन – भारत के तीसरे राष्ट्रपति।
1981: नर्गिस – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1988: प्रेमेन्द्र मित्र – बंगाली कवि, लेखक तथा फ़िल्म निर्देशक थे।
2006: प्रमोद महाजन – भारत के राजनीतिज्ञ।
03 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 03 May)
अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस: (World Press Freedom Day)
प्रत्येक वर्ष ‘3 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ मनाया जाता है। ‘अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ मनाने का निर्णय वर्ष 1991 में यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र के ‘जन सूचना विभाग’ ने मिलकर किया था। इससे पहले नामीबिया में विन्डंहॉक में हुए एक सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया गया था कि प्रेस की आज़ादी को मुख्य रूप से बहुवाद और जनसंचार की आज़ादी की ज़रूरत के रूप में देखा जाना चाहिए। ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ ने भी ‘3 मई’ को ‘अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वातंत्रता’ की घोषणा की थी। यूनेस्को महासम्मेलन के 26वें सत्र में 1993 में इससे संबंधित प्रस्ताव को स्वीकार किया गया था। तब से हर साल ‘3 मई’ को ‘अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वीतंत्रता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
अन्तरराष्ट्रीय सूर्य दिवस (International Sun Day)
अन्तरराष्ट्रीय सूर्य दिवस सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक वर्ष ‘3 मई’ को मनाया जाता है। सौर ऊर्जा वह ऊर्जा है जो सीधे सूर्य से प्राप्त की जाती है। सौर ऊर्जा ही मौसम एवं जलवायु का परिवर्तन करती है। यहीं धरती पर सभी प्रकार के जीवन (पेड़-पौधे और जीव-जन्तु) का सहारा है। वैसे तो सौर उर्जा को विविध प्रकार से प्रयोग किया जाता है, किन्तु सूर्य की ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने को ही मुख्य रूप से सौर ऊर्जा के रूप में जाना जाता है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

