04 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 04 मई वर्ष का 124वां (लीप वर्ष में यह 125वां) दिन है। साल में अभी 241 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 04 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 04 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
04 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 04 May in History)
1905: देश की पहली महिला जस्टिस अन्ना चांडी का जन्म, जज बनने से पहले अन्ना चांडी ने चुनाव भी लड़ा और जीता भी
04 मई, 1905 में देश की पहली महिला जज अन्ना चांडी का जन्म हुआ था। केरल के त्रिवेंद्रम में जन्मीं अन्ना चांडी ने 1926 में त्रिवेंद्रम के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली। कानून की डिग्री लेने वाली वे केरल की पहली महिला थीं। 1929 से उन्होंने वकालत शुरू की। 1930 में ‘श्रीमती’ नाम से एक मैगजीन शुरू की, जिसमें महिलाओं की आजादी, विधवा विवाह और महिलाओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर लिखने लगीं। 1931 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेने का फैसला किया। अन्ना श्री मूलम पापुलर असेंबली के चुनावों में उतरीं। उनके विरोधियों को एक महिला का चुनाव लड़ना पसंद नहीं आया। उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए और चरित्र पर उंगलियां उठाई गईं। पोस्टर छपवाकर उनका दुष्प्रचार किया गया। नतीजा ये हुआ कि अन्ना हार गईं। लेकिन वे इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाली थीं। अगला चुनाव वो फिर लड़ीं और इस बार जीतीं। 1937 में त्रावणकोर के दीवान ने उन्हें मुंसिफ नियुक्त किया। इसके साथ ही देश की पहली महिला जज बन गईं। यहां से अन्ना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1948 में वो जिला जज बन गईं।
1959 में बनीं केरल हाईकोर्ट की जज: 9 फरवरी 1959 को अन्ना केरल हाई कोर्ट की जज बनाई गईं। इसके साथ वे भारत के किसी भी हाईकोर्ट की पहली महिला जज बनीं। 5 अप्रैल 1967 तक वो इस पद पर रहीं। यहां से रिटायर होने के बाद उन्हें लॉ कमीशन ऑफ इंडिया में नियुक्ति दी गई। 20 जुलाई 1996 को 91 साल की उम्र में जस्टिस चांडी का निधन हो गया।
1959: ग्रैमी अवॉर्ड की शुरुआत
04 मई, 1959 साल पहले ग्रैमी अवॉर्ड की शुरुआत हुई। पहली बार 28 ग्रैमी अवॉर्ड दिए गए। उस समय इसे ग्रामोफोन अवॉर्ड कहा जाता था। अवॉर्ड में दी जाने वाली ट्रॉफी का आकार भी ग्रामोफोन की तरह ही होता है। तब से हर साल संगीत की 25 से ज्यादा विधाओं के लिए कुल 75 से ज्यादा अवॉर्ड दिए जाते हैं। इसकी शुरुआत से पहले फिल्म और टेलीविजन में काम करने वाले कलाकारों को एकेडमी और एमी जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जाते थे, लेकिन संगीत के लिए इस तरह का कोई पुरस्कार नहीं था। संगीत कलाकारों के उचित सम्मान और लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए ग्रैमी की शुरुआत की गई। जैसे-जैसे संगीत में जॉनर बढ़ते गए वैसे-वैसे अवॉर्ड्स की संख्या भी बढ़ाई गई। एक समय तक इनकी संख्या 109 तक पहुंच गई थी। तब महिला और पुरुष कलाकारों को अलग-अलग अवॉर्ड दिए जाते थे। 2011 में रिकॉर्डिंग एकेडमी ने मेल-फीमेल अवॉर्ड्स को एक कर इनकी संख्या कम कर दी। साथ ही एक जैसे कुछ जॉनर को एक ही कैटेगरी में लाया गया।
देश-विदेश में 04 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1493: पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा।
1715: पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी बनाई गई।
1780: अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।
1818: नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
1846: अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।
1854: भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।
1878: ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।
1896: लंदन में डेली मेल समाचार पत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1897: फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1927: अमेरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना की गई थी, जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए।
1945: जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।
1959: पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स आयोजित हुआ।
1975: ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।
1979: मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1980: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
1987: अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध हुआ।
1989: अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
1999: भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) शुरू हुई।
2003: मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2008: म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी।
04 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 04 May)
1767: त्यागराज – प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ।
1902: के. सी. रेड्डी – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1905: अन्ना चांडी – भारत की पहली महिला न्यायाधीश।
1922: यूजीनी क्लार्क – “शार्क लेडी” के नाम से मशहूर अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी।
1935: दलीप कौर तिवाना – पंजाबी की प्रतिष्ठित, बहुचर्चित लेखिका।
04 मई को हुए निधन (Died on 04 May)
1799: टीपू सुल्तान – मैसूर राज्य के शासक।
1932: रामदेनी सिंह – बिहार के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी, जिन्हें फांसी की सज़ा हुई थी।
1957: हेमचंद्र रायचौधरी – भारतीय इतिहासकार।
2008: पंडित किशन महाराज– विख्यात तबला वादक।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

