Himachal Weather 04 May 2026: हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में आज मानसून से पहले ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में 8 मई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने 4 मई को बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 5 मई को प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जगहों पर बिजली कड़कने, आंधी और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की भी संभावना है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अलावा सभी 10 जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट है।
6 मई को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 7 मई को ऊपरी और मध्य पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना, निचले व मैदानी इलाकों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
8 मई को प्रदेश के मध्य पर्वतीय इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। ऊपरी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
कृषि और बागवानी पर मार
भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल भीग गई है। ओलावृष्टि ने सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है, जो बागबानों के लिए चिंता का विषय है। कुफरी, नारकंडा और मशोबरा में ओलावृष्टि से सेब की सेटिंग पर बुरा असर पड़ा है। निचले क्षेत्रों में गेहूं की कटी हुई फसल को भारी नुकसान पहुँचा है। बिलासपुर और हमीरपुर जिला के कई इलाकों में 44 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी ने कच्चे मकानों और पेड़ों को काफी नुकसान पहुँचाया है।
नेशनल हाईवे प्रभावित
नाहन-पांवटा नेशनल हाईवे (NH-07) पर बोहलियों के पास विशालकाय पेड़ गिरने से लगभग 45 मिनट तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से इसे हटाया गया।
बिजली संकट
सोलन के कथेड क्षेत्र में 33 KV लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई। विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है।
मौसम विभाग की चेतावनी
विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए चम्बा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के लिए विशेष ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि की संभावना अधिक है। प्रदेश के कई स्थानों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 6 और 7 मई को हल्की बारिश जारी रह सकती है, जबकि 8 मई से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
हिमाचल में 1901 के बाद से अप्रैल में 47वीं सबसे अधिक बारिश
हिमाचल प्रदेश में 1901 के बाद से इस साल अप्रैल में 47वीं सबसे अधिक वर्षा (66.3 मिलीमीटर) दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक 1901 के बाद से अप्रैल महीने में अब तक की सर्वाधिक वर्षा बारिश 1908 में 181.7 मिलीमीटर दर्ज की गई थी। इस साल अप्रैल में सामान्य से 4 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। अप्रैल महीने के लिए 64 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन इस बार 66.3 मिलीमीटर बारिश हुई। 24, 26 और 27 अप्रैल को ऊना और कुल्लू, 24 और 25 अप्रैल को कांगड़ा और 24 अप्रैल को मंडी जिले में लू का प्रकोप देखा गया। 25 अप्रैल को ऊना जिले में भीषण लू का प्रकोप देखा गया।
हिमाचल प्रदेश में तापमान
| स्थान | न्यूनतम
(Min °C) |
अधिकतम
(Max °C) |
बारिश
(Rainfall |
| पालमपुर | 13.5°C | 22.0°C | 30.0 mm |
| रामपुर | 15.6°C | 24.2°C | 29.0 mm |
| सराहन | 10.5°C | 18.0°C | 28.7 mm |
| रोहड़ू | 11.0°C | 20.5°C | 25.0 mm |
| बिलासपुर | 17.0°C | 25.0°C | 20.0 mm |
| सराहन | 10.5°C | 18.0°C | 18.5 mm |
| धर्मशाला | 17.6°C | 26.5°C | 11.5 mm |
| जुब्बल | 10.2°C | 18.4°C | 8.0 mm |
| कांगड़ा | 16.7°C | 29.8°C | 6.0 mm |
| नाहन | 14.1°C | 25.4°C | 4.6 mm |
| ऊना | 18.0°C | 32.2°C | 3.4 mm |
| सुंदरनगर | 14.3°C | 26.3°C | 3.1 mm |
| हमीरपुर | 17.2°C | 28.5°C | 2.5 mm |
| चंबा | 15.8°C | 27.4°C | 2.0 mm |
| शिमला | 12.5°C | 19.8°C | 0.4 mm |
| मनाली | 8.7°C | 17.0°C | Trace |
| कुफरी | 9.4°C | 14.6°C | ओलावृष्टि |
| नारकंडा | 6.8°C | 12.2°C | ओलावृष्टि |
| केलांग | 6.2°C | 13.4°C | हिमपात |
| कल्पा | 5.4°C | 15.6°C | हिमपात |
हिमाचल में अगले 10 दिन का मौसम जानने के लिए यहां Click करें
संकलन: सोमसी देष्टा
Posted By: Himachal News
Himachal News की खबरों के वीडियो देखने के लिए और News Updates के लिए हमारे Facebook पेज Himachal News को Like करें व हमारे YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

