08 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 08 मई वर्ष का 128वां (लीप वर्ष में यह 129वां) दिन है। साल में अभी 237 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 08 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 08 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
08 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 08 May in History)
यूरोप का विक्ट्री डे: हिटलर की मौत के एक हफ्ते के अंदर जर्मनी ने दूसरे विश्व युद्ध में डाले थे हथियार
8 मई का दिन यूरोप में विक्ट्री डे के रूप में मनाया जाता है। दरअसल इसी दिन 1945 में जर्मनी की हार के साथ यूरोप में दूसरे विश्व युद्ध का अंत हुआ था। छह साल चले विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन और गठबंधन सेनाओं के सामने जर्मनी ने सरेंडर कर दिया था।
तब से हर साल 08 मई को यूरोप में VE Day या V-E Day यानी ‘विक्ट्री ऑफ यूरोप डे’ के रूप में मनाया जाता है। जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने युद्ध में जर्मनी को हारता देखकर 30 अप्रैल 1945 को आत्महत्या कर ली थी। हिटलर के मरने के एक सप्ताह बाद जर्मनी ने बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण के कागजों पर दस्तखत कर दिए थे।
दूसरे विश्व युद्ध में मारे गए थे 8 करोड़ लोग : 1939 में जर्मनी के तानाशाह हिटलर के पोलैंड पर हमले से शुरू हुआ दूसरा विश्व युद्ध करीब 6 साल चला था। इस लड़ाई में दो धड़े थे-एक ओर ब्रिटेन, अमेरिका, सोवियत संघ और फ्रांस जैसे देश थे, जो मित्र राष्ट्र कहलाए, तो वहीं दूसरी ओर जर्मनी, इटली और जापान जैसे देश थे, जो धुरी राष्ट्र कहलाए। इस युद्ध में जर्मनी की अगुआई वाले धुरी राष्ट्रों की हार हुई थी। एक अनुमान के मुताबिक, दूसरा विश्व युद्ध मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था, जिसमें 10 करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया था और करीब 8 करोड़ लोगों की मौत हुई थी। आधिकारिक तौर पर 2 सितंबर 1945 को द्वितीय विश्वयुद्ध का अंत माना जाता है।
1794: ऑक्सीजन और हाइड्रोजन गैस की पहचान करने वाले वैज्ञानिक एंटोनियो लेवाइजर का निधन
ऑक्सीजन की खोज करने वाले वैज्ञानिक एंटोनियो लेवाइजर का निधन आज ही के दिन यानि 8 मई, 1794 में निधन हुआ था। दरअसल सबसे पहले ऑक्सीजन गैस की खोज 1772 में स्वीडन के कार्ल विल्हेम शीले नामक वैज्ञानिक ने की थी। कार्ल शीले ने पोटैशियम नाइट्रेट को गर्म करके ऑक्सीजन गैस प्राप्त की थी। हालांकि उन्होंने अपनी खोज को कहीं प्रकाशित नहीं किया। इसके 2 साल बाद साल 1774 में रसायन विज्ञानी जोसेफ प्रिस्टले ने Mercuric Oxide का थर्मल डीकंपोजिशन किया और ऑक्सीजन प्राप्त की। 1775-80 के दौरान एक और वैज्ञानिक एंटोनियो लेवाइजर ने ऑक्सीजन की खोज में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने ही वस्तुओं के जलने और सांस लेने में ऑक्सीजन की भूमिका पता की। ऑक्सीजन को एक रासायनिक तत्व के रूप में खोजने का श्रेय भी लेवाइजर को ही जाता है।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 08 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1713: मस्क्वा की जगह साँक्त पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) को रूस की राजधानी बनाया गया था।
1794: फ़्राँसिसी वैज्ञानिक और आधुनिक रसायन विज्ञान के जनक अन्तुआन लावुआज़्ये को भ्रष्टाचार के आरोप में मृत्यु-दण्ड दिया गया।
1828: मानव सेवा के कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार जीन हेनरी डयूनेन्ट को मिला।
1842: वार्सा से पेरिस जा रही ट्रेन में आग लगने से 50 व्यक्तियों की मौत हुई।
1847: रबर टायर को रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉम्पसन ने पेटेंट करवाया।
1886: डॉक्टर जॉन पेम्बेरटन द्वारा निर्मित कोल्ड-ड्रिंक कोकाकोला का उत्पादन शुरू हुआ था।
1898: इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया।
1901: आस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना की गई।
1903: दुनिया के पहले जेप्लिन वायुपोत ‘लेबोदी’ ने पहली उड़ान भरी थी।
1921: स्वीडन ने फांसी की सजा को खत्म कर दिया।
1933: महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन की नीतियों के खिलाफ 21 दिन का उपवास शुरू किया।
1945: मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी का आत्मसमर्पण।
1954: केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया।
1980: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक के उन्मूलन की घोषणा की।
1984: फ्रांस ने आईलेंड पर न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1997: चीन की सादर्न एयरलाइंस फ्लाइट 3456 क्रेश हो गई जिसमें 35 लोग मारे गए।
2000: भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
2004: श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
2010: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहाँ से गुज़र रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।
2023: राजस्थान के हनुमानगढ़ में भारतीय वायुसेना का मिग-21 फाइटर जेट विमान क्रैश हो गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। जबकि फाइटर जेट के पायलट और को-पायलट सुरक्षित निकले।
2023: सूडान में कोस्ती (Kosti) क्षेत्र में कबीलाई संघर्ष के दौरान लगभग 25 लोगों की जान चली गई।
08 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 08 May)
1828: जीन हेनरी डयूनेन्ट – सामाजिक कार्यकर्ता, रेड क्रॉस के संस्थापक थे और नोबल शांति पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता थे।
1895: गोपबन्धु चौधरी – उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।
1916: स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
1926: तपन राय चौधरी – भारतीय इतिहासकार। तपन राय चौधरी को सन 2007 में भारत सरकार द्वारा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
1929: गिरिजा देवी – भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका। वे सेनिया और बनारस घरानों की एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका थीं। वे शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत का गायन करतीं थीं। ठुमरी गायन को परिष्कृत करने तथा इसे लोकप्रिय बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान है।
08 मई को हुए निधन (Died on 08 May)
1915: भाई बालमुकुंद – स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी थे। सन 1912 में दिल्ली के चांदनी चौक में हुए लॉर्ड हार्डिग बम कांड में मास्टर अमीर चंद, भाई बालमुकुंद और मास्टर अवध बिहारी को 8 मई 1915 को ही फांसी दी गई।
1927: दामोदरम संजीवय्या – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
1993: देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार। उन्होने प्राचीन भारतीय दर्शन में भौतिकवादी संस्कृति की गवेषणा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होने प्राचीन भारतीय लोकायत दर्शन पर बहुत काम किया।
2013: ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर – भारत के मशहूर ध्रुपद गायक। वे ध्रुपदिया गायक उस्ताद ज़ियाउददीन डागर के बेटे थे, जो उदयपुर के महाराणा भूपाल सिंह के दरबार में संगीतज्ञ थे। उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “तानसेन सम्मान” दिया गया। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से वे सम्मानित किए गए।
08 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 08 May)
विश्व रेडक्रॉस दिवस (World Red Cross Day)
मानवता की निस्वार्थ सेवा: रेडक्रॉस अभियान के जनक और महान मानवता प्रेमी जीन हेनरी डयूनेन्ट का जन्म 8 मई 1828 को हुआ था। उनके इसी जन्म दिवस को प्रतिवर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। डयूनेन्ट ने बिना किसी भेदभाव के पीड़ित मानवता की सेवा का विचार दिया और इसके लिए रेडक्रॉस सोसायटी का गठन किया। आज विश्व के 186 देशों में रेडक्रॉस के स्वयंसेवक पिछले 150 वर्षों से असहाय लोगों की सहायता कर रहे हैं। भारत में 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का गठन हुआ। युद्ध के मैदान में घायल सैनिकों के उपचार से लेकर प्राकृतिक आपदाओं तक, रेडक्रॉस के स्वयंसेवक सदैव निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में डटे रहते हैं।
विश्व थैलेसिमिया दिवस (World Thalassemia Day)
विश्व थैलेसिमिया दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को मनाया जाता है। थैलेसिमिया रोग के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह बीमारी आनुवांशिक है, रिश्तेदारी के साथ पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है। बीमारी का जन्म शिशु के साथ होता है, जो उम्रभर साथ नहीं छोड़ती। इसका सिर्फ एक समाधान है, रिश्तों में सावधानी। यह बीमारी कुछ विशेष समुदायों में है। उन समुदायों के रिवाज ही इस बीमारी को रोक सकते हैं।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

