Birthday is on 08 May 2026: 08 मई को जन्मे लोगों का स्वभाव, शुभ अंक, करियर और वार्षिक भविष्यफल
हिमाचल न्यूज़ परिवार की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु तथा सुख-समृद्धि प्रदान करें। इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 08 मई को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों और जन्मतिथि का विशेष प्रभाव पड़ता है। जन्म की तारीख, समय और स्थान व्यक्ति के स्वभाव, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर असर डालते हैं।
08 मई को जन्मे लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व
08 मई को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 का स्वामी शनि ग्रह माना जाता है। इस मूलांक के लोग गंभीर, शांत और मेहनती स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने जीवन में हर कार्य सोच-समझकर करते हैं और कठिन परिश्रम के दम पर सफलता प्राप्त करते हैं।
इन लोगों की आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहती है। हालांकि जीवन में संघर्ष अधिक करना पड़ता है, लेकिन अंततः सफलता जरूर मिलती है। कई बार इनके कार्यों का श्रेय दूसरे लोग ले जाते हैं।
मूलांक 8 वालों के शुभ अंक और शुभ रंग
शुभ अंक: 8, 17, 26, 35, 44
शुभ दिनांक: 8, 17, 26
शुभ रंग: काला, गहरा नीला, जामुनी
ईष्ट देव: हनुमान जी और शनि देव
Birthday is on 08 May 2026: कैसा रहेगा यह साल
यह वर्ष मूलांक 8 वालों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकता है।
राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।
शुभ फल पाने के उपाय
गाय को हरा चारा खिलाएं।
गणेश भगवान की पूजा करें।
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं।
शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
घर में जंग लगा लोहे का सामान न रखें।
किसी को अपशब्द न कहें।
उम्र के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष
के जिस पड़ाव में आप प्रवेश करने जा रहे हैं उसके जोड़ को ही वर्षांक कहते हैं। वर्षांक के अनुसार आपके लिए वर्षफल निकलता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप आज के दिन 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहें हैं तो आपकी उम्र का जोड़ 8 होगा। ऐसे में अगर आपका वर्षांक 8 है तो आप 8 नम्बर पर अपना वर्षफल देखिए।
उम्र का जोड़ 1: यह वर्ष पद-प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार और करियर में नए अवसर मिलेंगे।
उम्र का जोड़ 2: कल्पनाशक्ति और कला के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भावनात्मक फैसलों से बचें।
उम्र का जोड़ 3: स्वास्थ्य और व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें।
उम्र का जोड़ 4: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
उम्र का जोड़ 5: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्राएं और नए अवसर प्राप्त होंगे।
उम्र का जोड़ 6: वैवाहिक और पारिवारिक सुख बढ़ेगा। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।
उम्र का जोड़ 7: मानसिक तनाव और अकेलेपन की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
उम्र का जोड़ 8: आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। कानूनी मामलों से दूर रहें।
उम्र का जोड़ 9: ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

