10 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 10 मई वर्ष का 130वां (लीप वर्ष में यह 131वां) दिन है। साल में अभी 235 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 10 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 10 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
10 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 10 May in History)
1994: साउथ अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे नेल्सन मंडेला, 27 साल जेल में काटे, कोयला खान में भी किया काम
भारत में जो सम्मान महात्मा गांधी को मिलता है, वही सम्मान दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला को मिलता है। इसी वजह से उन्हें अफ्रीका का गांधी भी कहते हैं। मंडेला ने 27 साल जेल में रहकर रंगभेद की नीतियों के खिलाफ लड़ते हुए न केवल श्वेत-अश्वेत के बीच की खाई को पाटा, बल्कि 10 मई 1994 को पहले अश्वेत राष्ट्रपति के तौर पर दक्षिण अफ्रीका में नए युग का आगाज किया। आज उनका जन्मदिन पूरी दुनिया में रंगभेद मिटाने के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है।
नेल्सन मंडेला का जन्म दक्षिण अफ्रीका में ट्रांसकी के मर्वेजो गांव में 18 जुलाई, 1918 को हुआ था। उन्हें लोग प्यार से मदीबा बुलाते थे। उनकी सरकार ने सालों से चली आ रही रंगभेद की नीति को खत्म करने और इसे अफ्रीका की धरती से बाहर करने के लिए भरपूर काम किया।
नेल्सन मंडेला एक ऐसे शख्स थे, जो लड़ते गए। न खुद कभी हथियार डाले और न ही समर्थकों को ऐसा करने दिया। 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उनके जन्मदिन 18 जुलाई को ‘मंडेला दिवस’ के रूप में घोषित किया। खास बात यह है कि उनके जीवित रहते ही इसकी घोषणा हुई।
कोयला खान में काम करना पड़ा: रंगभेद विरोधी लड़ाई के दौरान मंडेला को सरकार ने 27 साल के लिए रॉबेन द्वीप की जेल में डाल दिया। उन्हें कोयला खान में काम करना पड़ा। वहां वे 8X7 फीट के कमरे में रहते थे। घास-फूस की एक चटाई पर सोते थे। 1990 में दक्षिण अफ्रीका की श्वेत सरकार से समझौते के बाद उन्होंने नए दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया।
1990: भारत रत्न से सम्मानित – नेल्सन मंडेला ने जिस तरह से अपने देश में रंगभेद के खिलाफ अपना अभियान चलाया, उसने कई देशों को आकर्षित किया। भारत सरकार ने 1990 में मंडेला को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। मंडेला भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी थे। साल 1993 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद बीमारी के चलते 5 दिसंबर 2013 को 95 साल की उम्र में मंडेला का निधन हो गया।
1857: मेरठ से उठी क्रांति से हिल गई थी ब्रिटिश हुकूमत
अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम में 10 मई की तारीख बहुत अहम है। भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था। दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई में ब्रिटिश सेना में काम करने वाले भारत माता के वीरों ने 50 अंग्रेज सिपाहियों को मार डाला था।
इस क्रांति की ज्वाला से ब्रिटिश हुकूमत हिल गई थी। मेरठ की तीनों रेजिमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा उठाकर दिल्ली कूच कर दिया। इसमें महिलाओं ने भी सहयोग दिया। ब्रिटिश अधिकारियों ने इसे दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस संघर्ष में अंतिम मुगल शासक बहादुरशाह जफर, नाना साहब, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे समेत कई बड़े नाम शामिल हुए थे।
बैरकपुर छावनी में मंगल पांडेय के विद्रोह के बाद से भारतीय सिपाहियों में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ नफरत बहुत बढ़ गई थी। इस स्वतंत्रता संग्राम में इसने आग में घी का काम किया। उत्तर भारत की बड़ी रियासतों ने इस बगावत को भड़काने में कोई कमी नहीं छोड़ी और इस समर में कूद पड़े।
यह बात अलग है कि गोरों ने कुछ ही दिनों में इस संघर्ष को कुचल दिया। दिल्ली समेत जिन रियासतों ने आजादी की घोषणा की थी, उन्हें वापस ब्रिटिश हुकूमत में शामिल कर लिया गया।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 10 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1427: यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1503: इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
1526: पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
1655: ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
1774: लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
1796: नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को हराया।
1824: लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया।
1916: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
1940: जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया।
1945: रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया।
1857: भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत इसी दिन मेरठ से हुई थी, जब भारतीय सिपाहियों ने ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।
1959: सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची।
1980: लंदन में ईरानी दूतावास पर कब्जा खत्म हुआ।
1981: पहली बार बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) रात में क्रिकेट मैच खेला गया।
1993: संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
1994: दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।
1995: दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खान में लिफ्ट पर ट्रेन गिरने से 104 मजदूरों की मौत।
2001: भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए, घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
2005: लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
2006: 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
2006: इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
2008: लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
2011: सुप्रीम कोर्ट ने ऑनर किलिंग की साजिश रचने वालों और हत्यारों के लिए मृत्युदंड की सिफारिश की। इसे बर्बर करार दिया।
2012: सीरिया की राजधानी दमिश्क दो बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल।
2014: दक्षिण अफ्रीका में वर्ष आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत हुई।
2024: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कई हिस्सों में अचानक आई प्रलयकारी बाढ़ में 300 से अधिक लोगों की मौत।
2025: भारत-पाक युद्धविराम: चार दिनों तक चले तीव्र सैन्य संघर्ष ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद दोनों देशों के बीच युद्धविराम लागू हुआ।
2025: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) एक ही दिन में अपने 2025 के 900वें स्टारलिंक सैटेलाइट को लॉन्च कर अंतरिक्ष क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया।
10 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 10 May)
1834: अल्फ़्रेड बेब – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष थे।
1905: पंकज मलिक – बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
1918: रामेश्वर नाथ काव – (जन्म- 10 मई, 1918, वाराणसी; मृत्यु- 20 जनवरी, 2002) भारत के श्रेष्ठ जासूस थे। उन्होंने भारत की गुप्तचर संस्था ‘रॉ’ (रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग) को स्थापित किया था।
सन 1950 के दशक के मध्य में रामेश्वर नाथ काव ‘कश्मीर प्रिंसेस’ की जांच और 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति में योगदान जैसे मामलों से जुड़े थे। उन्होंने रॉ की दो पीढ़ियों को जासूसी के गुण सिखाए थे। उनकी टीम को ‘काव ब्वॉयज’ कहा जाता था।
रामेश्वर नाथ काव भारत के तीन प्रधानमंत्रियों के करीबी सलाहकार और सुरक्षा प्रमुख थे। उनके कुशल नेतृत्व और उनकी टीम की कुशल रणनीति की वजह से ही 3000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र का भारत में विलय कराया गया था।
1929: सुभाष कश्यप – भारतीय संविधान के विशेषज्ञ। वे उस संविधान के पारखी हैं, जो इस देश का प्रहरी है। डॉ. सुभाष कश्यप 31 दिसंबर, 1983 में लोक सभा महासचिव बने और 20 अगस्त, 1990 तक इस पद पर रहे। इसके बाद वह 37 सालों तक संसद से जुड़े रहे। इन्हें ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित किया गया है।
1951: वी. के. सिंह – जनरल विजय कुमार सिंह भारतीय थल सेना के 26वें थल सेनाध्यक्ष रहे हैं। 2014 में वीके सिंह राजनीती में आए और बीजेपी से 16वीं लोकसभा के चुनाव में गाजियाबाद सीट से मैदान में उतरे। उन्होंने 5.67 लाख वोटों से राज बब्बर को हराया। 2016 में विदेश राज्यमंत्री बने। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फिर से गाजियाबाद से जीत हासिल की। दूसरे कार्यकाल में उन्हें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी।
1980: योगेन्द्र सिंह यादव – भारतीय सेना अधिकारी हैं, जिन्हें कारगिल युद्ध के दौरान 4 जुलाई 1999 की कार्रवाई के लिए उच्चतम भारतीय सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। मात्र 19 वर्ष की आयु में परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले ग्रेनेडियर यादव, सबसे कम उम्र के सैनिक हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।
10 मई को हुए निधन (Died on 10 May)
1936: मुख़्तार अहमद अंसारी – एक भारतीय राष्ट्रवादी और राजनेता होने के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग के पूर्व अध्यक्ष थे। वे जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापकों में से एक थे, 1928 से 1936 तक वे इसके कुलाधिपति भी रहे।
1983: ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक। उन्हें विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सन 1964 में भारत सरकार द्वारा, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वे पश्चिम बंगाल राज्य से थे।
2002: कैफ़ी आज़मी – फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर। कैफी आज़मी का असली नाम अख्तर हुसैन रिजवी था। उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के छोटे से गांव मिजवां में 14 जनवरी 1919 में जन्मे। गांव के भोलेभाले माहौल में कविताएं पढ़ने का शौक लगा। भाइयों ने प्रोत्साहित किया तो खुद भी लिखने लगे। 11 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली गज़ल लिखी। उनकी बेटी शबाना आज़मी हिंदी फिल्मों की एक अज़ीम अदाकारा है।
2005: गोविन्द नारायण सिंह – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे। वे 1967 से 12 मार्च 1969 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
2006: शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम – भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत का 105 वर्ष की आयु में निधन।
2010: मैक मोहन – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे। मैक मोहन एक विलेन के किरदार के लिए जाने जाते हैं। वे रवीना टंडन के मामा है।
2020: हरि वासुदेवन – भारतीय इतिहासकार थे। उन्हें एनसीईआरटी की सामाजिक विज्ञान पाठ्य-पुस्तकों के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है।
2021: अनिल भल्ला – भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्क्वाड्रन लीडर थे।
2022: शिवकुमार शर्मा – प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक थे।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

