13 June in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 13 जून वर्ष का 164वां (लीप वर्ष में यह 164वां) दिन है। साल में अभी 202 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 13 जून का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 13 जून का इतिहास एवं घटनाक्रम।
13 June in History: 13 जून की प्रमुख घटनाएं
1997: दिल्ली के सिनेमाहॉल में आग लगने से फिल्म देखते हुए मारे गए थे 59 लोग
13 जून 1997…इस दिन फिल्म ‘बॉर्डर’ रिलीज हुई थी। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में राजस्थान के लोंगेवाला में 120 भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी थी। फिल्म भारतीय सैनिकों की इसी वीरगाथा पर बनी थी। सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा थे। देशभर में करीब 290 स्क्रीन्स पर फिल्म रिलीज की गई। इसमें से दक्षिणी दिल्ली का ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा भी था। शाम का शो था इसलिए सिनेमाहॉल खचाखच भरा था। फिल्म लगभग आधी होने को थी लेकिन करीब पौने पांच बजे सिनेमाहॉल के ग्राउंड फ्लोर पर लगे एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई।
इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, आग ने पूरे हॉल को अपनी चपेट में ले लिया। कोई जलकर मर गया तो किसी की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे में 59 लोग मारे गए और 100 से भी ज्यादा लोगों को चोटें आईं। हॉल की पार्किंग में रखी कारें भी जलकर खाक हो गईं।
1971: दुनिया के सामने आना शुरू हुए थे ‘पेंटागन पेपर्स’
आज ही के दिन साल 1971 में न्यूयॉर्क टाइम्स ने ‘पेंटागन पेपर्स’ को पहली बार पब्लिश किया था। आगे चलकर इन पेपर्स ने अमेरिका की राजनीति में भूचाल ला दिया। इन पेपर्स में वियतनाम वॉर में अमेरिका की भूमिका को लेकर कई खुलासे थे।
एक मिलेट्री एनालिस्ट डैनियल एल्सबर्ग ने वियतनाम युद्ध से जुड़ी बेहद खुफिया जानकारी द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार को दे दी थी। अखबार ने इस पेपर्स से जुड़ी खबरों को पब्लिश करना शुरू किया ही था लेकिन राष्ट्रपति निक्सन इसके खिलाफ कोर्ट चले गए।
उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए कोर्ट से मांग की कि सेना के मामलों से जुड़ी बेहद गोपनीय जानकारी अखबारों में पब्लिश होने पर रोक लगाई जाए। कोर्ट ने पेंटागन पेपर्स छापने पर रोक लगा दी।
इसके बाद डैनियल एल्सबर्ग ने ये जानकारी ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ को दे दी और 18 जून से इस अखबार ने भी पेंटागन पेपर्स से जुड़ी खबरें पब्लिश करना शुरू की। सरकार द वॉशिंगटन पोस्ट के खिलाफ भी कोर्ट में गई, लेकिन 30 जून को सुप्रीम कोर्ट ने प्रेस की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए अखबारों को राहत देते हुए पेंटागन पेपर्स पब्लिश करने की अनुमति दे दी।
एक तरफ सरकार अखबारों के पीछे पड़ी थी दूसरी तरफ सराकर ने डैनियल एल्सबर्ग पर देश के खिलाफ साजिश रचने, जासूसी करने और सरकारी कागजों की चोरी करने जैसे कई आरोप लगा दिए। हालांकि डैनियल इन सब आरोपों से बरी हो गए।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 13 जून को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1290: खिलजी वंश की स्थापना- जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली के तख्त पर बैठा। इसी के साथ दिल्ली सल्तनत से ‘गुलाम वंश’ का अंत हुआ और खिलजी वंश का शासन शुरू हुआ।
1731: स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य एशिया, विशेषकर चीन और भारत के साथ व्यापार करना था, और यह कंपनी 1813 तक काफी सफल रही।
1757: प्लासी के युद्ध की ओर कदम- ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला पर आक्रमण के लिए मुर्शिदाबाद की ओर कूच किया। इसके ठीक 10 दिन बाद 23 जून को ऐतिहासिक ‘प्लासी का युद्ध’ हुआ था। उस समय उसके पास 1,000 यूरोपीय और 2,000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।
1886: कनाडा के वैंकूवर शहर में आग लगने के कारण लगभग 1,000 इमारत जलकर खाक हुयी।
1888: अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
1956: स्वेज नहर पर मिस्र का अधिकार- ब्रिटेन ने 72 वर्षों के लंबे सैन्य नियंत्रण के बाद स्वेज नहर का पूरा कब्जा मिस्र (Egypt) को सौंप दिया और अपनी सेनाएं वहां से हटा लीं।
1956: अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (आईसीपीओ) को गठन किया गया।
1983: अंतरिक्ष में रिकॉर्ड- अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘पेंटर 10’ (Pioneer 10) सौरमंडल के सबसे बाहरी ग्रह (नेप्च्यून) की कक्षा को पार कर गहरे अंतरिक्ष में जाने वाला पहला मानव निर्मित यान बना।
1993: किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमन्त्री बनीं।
1998: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता बृज बिहारी प्रसाद की हत्या कर दी गई।
2020: कोरोना मामलों में 3 लाख पार का डरावना आंकड़ा: भारत में 11,458 नए मामले आए। यह पहला मौका था जब देश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,08,993 पहुंचकर बेहद चिंताजनक सीमा को पार कर गया था। इसके साथ ही भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया था।
2020: आतंकी संगठन ISWAP ने नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत के मंगुनो और नगानज़ई कस्बों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें 20 सैनिक और 40 से अधिक आम नागरिक मारे गए।
2020: चिली के स्वास्थ्य मंत्री जेम मैनालिच (Jaime Mañalich) को कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों को छिपाने और गलत रिपोर्टिंग के आरोपों के बाद राष्ट्रपति ने पद से हटा दिया था।
2021: देश में 80,834 नए मामले सामने आए।
2021: चीन के हुबेई प्रांत के शियान शहर में एक बड़े बाजार में भीषण गैस पाइपलाइन ब्लास्ट हुआ, जिसमें 12 से अधिक लोगों की मौत हुई और डेढ़ सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
2023: नाइजीरिया के क्वारा राज्य में नाइजर नदी में एक शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी नाव पलट गई। क्षमता से अधिक लोड और रात के अंधेरे के कारण हुए इस दर्दनाक हादसे में 100 से अधिक लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिसकी पुष्टि और विस्तृत विवरण 13 जून को दुनिया के सामने आया।
13 जून को जन्मे व्यक्ति (Born on 13 June)
1879: गणेश दामोदर सावरकर – क्रांतिकारी।
1909: नेता ई. एम. एस. नंबूदिरीपाद– केरल के पहले मुख्यमंत्री और दिग्गज कम्युनिस्ट।
1923: प्रेम धवन – “छोड़ो कल की बातें”, “मेरा रंग दे बसंती चोला” जैसे कालजयी गीत लिखने वाले हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार।
1944: बान की मून – संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव।
1964: पीयूष गोयल – भारतीय राजनेता। वर्तमान में भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, उपभोक्ता कार्य मंत्री, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री हैं।
13 जून को हुए निधन (Died on 13 June)
1922: नानक भील – अंग्रेज़ों का विरोध करने वाले क्रांतिकारी।
1967: विनायक पांडुरंग करमरकर – भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार थे। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्तियों के लिए जाना जाता है। अपनी मूर्तिकला के माध्यम से उन्होंने देश-विदेश में बहुत सम्मान पाया। भारत सरकार ने वर्ष 1964 में उन्हें ‘पद्म श्री’ से पुरस्कृत किया था।
1994: राज कुमार जयचंद्र सिंह – मणिपुर सातवें मुख्यमंत्री। वह 4 मार्च, 1988 से 22 फ़रवरी, 1990 तक मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे।
1999: मेजर मनोज तलवार – भारतीय सेना के जाबांज सैनिक। 13 जून, 1999 को कारगिल युद्ध में दुश्मनों को ढेर करने के बाद टुरटक की पहाड़ियों पर तिरंगा लहराने के बाद वे शहीद हो गए। मरणोपरांत उन्हें ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया गया।
1999: मेजर विवेक गुप्ता – ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित भारत के जांबाज सैनिक। कारगिल युद्ध के दौरान 13 जून, 1999 को तोलोलिंग टॉप में दुश्मन के ठिकानों पर शुरुआती हमले में मेजर विवेक गुप्ता को अपनी कंपनी का नेतृत्व करने का मौका दिया गया था। इस दौरान उन्होंने अदम्य साहस व पराक्रम का परिचय दिया। युद्ध के दौरान उन्हें दो गोलियां लगीं, लेकिन उन्होंने फिर भी दुश्मनों पर हमला जारी रखा। आमने-सामने की लड़ाई में उन्होंने दुश्मन के तीन सैनिक मारे गिराये, लेकिन वह इस बीच दुश्मनों के हमले में वीर गति को प्राप्त हो गए। विवेक गुप्ता की वीरता के चलते ही भारत ने तोलोलोंग टॉप पर विजय प्राप्त की थी। मेजर विवेक गुप्ता को उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित किया गया।
2008: कीर्ति चौधरी – तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री।
2012: मेहदी हसन – गज़ल जगत के शहंशाह कहे जाने वाले महान गायक।
2016: मुद्राराक्षस – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार। वे अकेले ऐसे लेखक थे, जिनके सामाजिक सरोकारों के लिए उन्हें जन संगठनों द्वारा सिक्कों से तोलकर सम्मानित किया गया था।
2021: डॉ. इंदिरा हृदये– उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा स्तंभ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश को दिल्ली के उत्तराखंड सदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वे कांग्रेस की बेहद कद्दावर नेता थीं।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



