12 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 12 मई वर्ष का 132वां (लीप वर्ष में यह 133वां) दिन है। साल में अभी 233 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 12 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 12 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
12 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 12 May in History)
1820: ‘लेडी विद द लैंप‘ फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म, हाथ में लालटेन लेकर मरीजों को देखती थीं
आज इंटरनेशनल नर्सेज डे है। इस दिन को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। नर्सिंग को एक सम्मानजनक पेशा बनाने का श्रेय फ्लोरेंस नाइटिंगेल को ही जाता है।
12 मई 1820 को इटली के फ्लोरेंस में नाइटिंगेल का जन्म हुआ था। कुलीन परिवार में जन्मीं फ्लोरेंस के घर वालों को ये बिल्कुल मंजूर नहीं था कि उनकी बेटी नर्स बने, क्योंकि उस वक्त नर्सिंग को सम्मानित पेशा नहीं माना जाता था। आखिरकार फ्लोरेंस की जिद के आगे घर वालों को झुकना पड़ा और उन्हें नर्सिंग की ट्रेनिंग के लिए जर्मनी जाने की इजाजत मिल गई।
साल 1851 में वे जर्मनी गईं और 1853 में उन्होंने लंदन में महिलाओं के लिए अस्पताल खोला। इसी साल क्रीमिया का युद्ध शुरू हो गया। फ्लोरेंस 38 नर्सों को साथ लेकर तुर्की के एक मिलिट्री अस्पताल में सैनिकों की सेवा करने गईं।
अस्पताल में फ्लोरेंस ने गंदगी का पहाड़ देखा। उन्होंने सबसे पहले अपना ध्यान साफ-सफाई पर लगाया। उन्होंने घायल और बीमार सैनिकों की देखभाल में दिन-रात लगी रहती थीं। इस दौरान हाथ में लालटेन लेकर वह मरीजों को देखने जाती थीं, इसी कारण सैनिक उन्हें ‘लेडी विद द लैंप‘ कहने लगे। जब फ्लोरेंस युद्ध के बाद लौटीं, तो उनका यह नाम फेमस हो गया था। आज भी पूरी दुनिया उन्हें इसी नाम से जानती है।
2008: चीन के सिचुआन में आया भीषण भूकंप, 90 हजार लोगों की मौत, पौने चार लाख घायल
12 मई 2008 में एक भयानक भूकंप ने हजारों लोगों को मौत को नींद सुला दिया था। सिचुआन प्रांत में आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.9 थी। भूकंप का केंद्र दुजीआंग्यान शहर के करीब था। वैज्ञानिकों का मानना है कि भूकंप जमीन में इंडियन-ऑस्ट्रेलियन और यूरेशियन प्लेट्स के टकराने की वजह से आया था। इस टक्कर की वजह से तिब्बत पठार में हलचल हुई और वो पूर्व की ओर खिसक गया।
भूकंप की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जमीन में कई जगह 9 मीटर तक गहरी खाई बन गई थी। भूकंप ने चीन के इस इलाके की लगभग हर चौथी बिल्डिंग को बर्बाद कर दिया। स्कूल, अस्पताल, समेत तमाम बिल्डिंग जमीन में समा गई।
भूकंप के बाद हजारों लोग लापता हो गए। चीनी सरकार ने मरने वालों की संख्या करीब 90 हजार बताई, इनमें 5 हजार से ज्यादा बच्चे भी शामिल थे। मरने वाले बच्चों में ज्यादातर स्कूली बच्चे थे जो भूकंप आने के वक्त स्कूलों में थे। करीब पौने चार लाख लोग घायल हुए। भूकंप के बाद हुए भूस्खलन में भी बचाव के काम में लगे करीब 200 राहतकर्मियों की मौत हो गई।
चीन को इस भूकंप से 86 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ।
1965: सोवियत स्पेसशिप लूना-5 चांद पर लैंडिंग से पहले क्रैश
चांद के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सोवियत संघ ने 1959 में लूना मिशन शुरू किया था। ये मिशन 1976 तक चला। इस दौरान कुल 24 स्पेसक्राफ्ट चांद पर भेजे गए। 2 जनवरी 1959 को इस मिशन के पहले स्पेसक्राफ्ट लूना-1 की लॉन्चिंग की गई। सोवियत संघ के इस मिशन को एक कामयाब मिशन माना जाता है।
9 मई 1965 को इस मिशन के तहत लूना-5 को लॉन्च किया गया। सोवियत संघ की प्लानिंग इसे चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाने की थी। अगर ऐसा हो जाता तो लूना-5 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला स्पेसशिप बन जाता, लेकिन लॉन्च के अगले दिन से ही स्पेसशिप में समस्याएं आने लगीं और स्पेसशिप से संपर्क टूट गया।
ये अपने एक्सिस पर घूमने लगा और लैंडिंग साइट से दूर जाने लगा। लूना-5 को कंट्रोल करने की वैज्ञानिकों की सारी कोशिशें नाकाम रहीं और आखिरकार 12 मई, 1965 को ये लैंडिंग साइट से करीब 700 किलोमीटर दूर चांद की सतह से टकराकर क्रैश हो गया। हाल ही में रूस ने लूना मिशन के अगले स्पेसक्राफ्ट लूना-25 को लॉन्च करने की घोषणा की है।
1926: नॉर्थ पोल के ऊपर से पहली उड़ान
बर्फ की मोटी चादर से ढके नॉर्थ पोल के ऊपर से आज ही के दिन यानि 12 मई, 1926 में पहली उड़ान भरी गई थी। ये उड़ान नोर्ज नामक विमान से भरी गई थी, जिसे एयरोनॉटिक इंजीनियर अंबर्टों नोबिल ने डिजाइन किया था। इस विमान में कुल 16 लोग थे जिनके लीडर रोल्ड अमंडसेन थे। उन्हीं के नाम पर नॉर्थ पोल पर पहली उड़ान मानी जाती है। उड़ान की शुरुआत स्पीट्सबर्ग से की गई और अलास्का में जाकर खत्म हुई।
इस सफर को पूरा होने में 3 घंटे लगे। हालांकि, नॉर्थ पोल पर पहली सफल उड़ान को लेकर कई लोगों के अलग-अलग दावे हैं, लेकिन रोल्ड अमंडसेन की उड़ान को ही पहली सफल उड़ान माना जाता है।
1899: दुनिया की पहली गैर भारतीय योग गुरु यूजीन पीटरसन का जन्म
आज ही के दिन यानि 12 मई, 1899 में रूस में यूजीन पीटरसन का जन्म हुआ था। उन्हें दुनिया की पहली विदेशी योग गुरु माना जाता है। वे योग से इतना प्रभावित थीं कि 1927 में रूस छोड़कर भारत आ गईं। भारत आकर उन्होंने अपना नाम इंदिरा देवी रख लिया और प्रसिद्ध योग गुरु कृष्णामाचार्य की शिष्या बन गईं।
उन्होंने दुनिया के कई देशों में योग की शिक्षा दी। योग के प्रति यूजीन की दिलचस्पी को देखते हुए 1987 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय योग फेडरेशन का अध्यक्ष बनाया गया। 2002 में उनका निधन हो गया।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 12 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1459: राव जोधा द्वारा जोधपुर शहर की स्थापना की गई।
1638: मुगल सम्राट शाहजहाँ ने दिल्ली में लाल किले के निर्माण का आदेश दिया था।
1666: पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1915: क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
1925: उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने।
1941: दुनिया के पहले पूरी तरह से स्वचालित डिजिटल कंप्यूटर Z3 को बर्लिन में पहली बार वैज्ञानिकों के सामने लॉन्च किया गया। Z3 को जर्मन सिविल इंजीनियर कोनार्ड जुसे द्वारा डिजाइन किया गया था।
1942: आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया।
1949: विजय लक्ष्मी पंडित ने अमेरिका में भारत की पहली महिला राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला था।
2002: मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
2002: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे। कास्त्रो की 1959 क्रांति के बाद से क्यूबा की यात्रा करने वाले कार्टर अमेरिका के पहले बड़े नेता बने।
2003: सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत हुई।
2007: पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा।
2010: बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश ने तीन दोषियों को फांसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
2010: लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 103 लोगों की मौत।
2017: अहमदाबाद में पहले एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम को लॉन्च किया गया।
2025: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
12 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 12 May)
1917: सीता देवी – बड़ौदा की महारानी थीं। सीता देवी को राजकुमारी कर्म के नाम से भी जाना जाता था। उस जमाने में उन्हें सबसे आकर्षक महिला के रूप में जाना जाता था। वे काशीपुर, उत्तराखंड के राजा की बेटी थी। 13 साल की उम्र में उनकी शादी कपूरथला के राजा, महाराज जगजीत सिंह के सबसे छोटे बेटे करमजीत सिंह के साथ हुई।
1933: नंदू नाटेकर – पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था। उन्होंने यह उपलब्धि सन 1956 में हासिल की थी। उन्हें 1961 में भारत के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नंदू नाटेकर यह पुरस्कार हासिल करने वाले भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे।
1954: के. पलानीस्वामी- तमिल नाडु के सातवें मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) के प्रमुख हैं। एडप्पादी के पलानीस्वामी ने 1974 में अन्नाद्रमुक के साथ राजनीति में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। 2017 में तमिल नाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने से पहले के. पलानीस्वामी ने जयललिता और ओ. पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाली तमिल नाडु सरकार के मंत्रालयों में राजमार्ग और लघु बंदरगाह मंत्री के रूप में कार्य किया। के. पलानीस्वामी ने 1989, 1991, 2011 और 2016 में एडप्पादी निर्वाचन क्षेत्र से चार बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 16 फरवरी, 2017 को वह तमिल नाडु के 7वें मुख्यमंत्री बने।
1980: ऋषि सुनक – भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता। वे यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री है। ऋषि सुनक का जन्म एक सुनार परिवार में इंग्लैंड के साउथैम्प्टन नामक शहर में हुआ था। इनके माता पिता भारतीय मूल के थे, जो पूर्व अफ्रीका में रहते थे। 90 के दशक में इनके माता-पिता पूर्व अफ्रीका से इंग्लैंड में आए थे। ऋषि ने अपनी पढ़ाई विनचेस्टर कॉलेज में की थी। इन्होंने दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में पूरी की। इसके बाद फूलब्राइट प्रोग्राम के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त कर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से इन्होंने एमबीए की डिग्री प्राप्त की। इनका विवाह इंफोसिस के फाउंडर एन आर नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है।
2002: सौरभ चौधरी – भारतीय निशानेबाज़।
12 मई को हुए निधन (Died on 12 May)
1984: धनंजय कीर – बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे।
1984: अलकनन्दा – भारत की कत्थक नृत्यांगना थीं। इन्होने शंकर भट्ट की फिल्म ‘सूर्य कुमारी’ में हीरोइन थीं। सोहराब मोदी की फिल्म ‘हुमायूँ’ में भी नृत्य किया था। महबूब भट्ट की भी एक फिल्म में काम किया।
1993: शमशेर बहादुर सिंह– हिन्दी कवि।
12 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 12 May)
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day): आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन के अवसर पर 12 मई को दुनिया भर में नर्सों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस (International Day of Plant Health): पौधों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए विश्वभर में यह दिन मनाया जाता है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

