हिमाचल न्यूज़ डेस्क
हिमाचल न्यूज़ | हिमाचल में मौसम (Himachal Weather) अगले छह दिनों तक खराब रहने की सम्भावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 26 से 28 जून तक हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं 23 से 25 जून तक उच्च पर्वतीय भागों को छोड़कर मैदानी व मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा।
मौसम विभाग ने 23 से 28 जून के दौरान प्रदेश कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
जानिए हिमाचल में कितना रहा तापमान
कई जगह बारिश से पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
| स्थान | तापमान(डिग्री सेल्सियस में) | |
| अधिकतम | न्यूनतम | |
| ऊना | 39.4 | 22.7 |
| हमीरपुर | 37.2 | 21.3 |
| बिलासपुर | 37.5 | 22.1 |
| कांगड़ा | 35.6 | 21.7 |
| चंबा | 35.6 | 19.9 |
| मंडी | 34.8 | 21.2 |
| नाहन | 34.1 | 24.0 |
| सुंदरनगर | 34.3 | 19.5 |
| धर्मशाला | 32.4 | 23.5 |
| सोलन | 30.0 | 18.4 |
| रिकांगपिओ | 28.8 | 14.7 |
| शिमला | 26.4 | 16.6 |
| मनाली | 26.2 | 13.6 |
| कसौली | 25.2 | 19.2 |
जानिए हिमाचल में कहां कितनी बारिश हुई
शिमला में शनिवार दोपहर बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक बीते दिन मशोबरा में 36.0, जोत 11.0, डलहौजी 9.0, कुफरी 8.2, कंडाघाट 5.4 और कुकुमसेरी में 4.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Posted by: Himachal News
हिमाचल में अगले 10 दिन का मौसम जानने के लिए यहां Click करें
