Assembly Election Results 2026: देश के 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। आज शाम तक यह साफ हो जाएगा कि जनता ने अगले पांच सालों के लिए किस पार्टी या गठबंधन पर भरोसा जताया है। इन चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम
पश्चिम बंगाल (West Bengal) पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। कुल 293 सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया गया था। राज्य में रिकॉर्ड मतदान दर्ज हुआ, जो 92 प्रतिशत से अधिक रहा। पश्चिम बंगाल की सभी 293 सीटों पर आए रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है।
| पार्टी/गठबंधन | बढ़त |
| भाजपा (BJP) | 198 |
| तृणमूल कांग्रेस (TMC) | 89 |
| वाम मोर्चा (Left) | 2 |
| कांग्रेस | 2 |
| अन्य (OTH) | 2 |
असम विधानसभा चुनाव परिणाम
असम में कुल 126 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हुआ था और यहां भी वोटिंग प्रतिशत 85 फीसदी से अधिक हुई है। असम में भाजपा गठबंधन अपनी सत्ता बरकरार रखने की स्थिति में नजर आ रहा है। राज्य में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है।
| पार्टी/गठबंधन | बढ़त |
| भाजपा+ (BJP+) | 100 |
| कांग्रेस+ (CONG+) | 22 |
| अन्य (OTH) | 4 |
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम
तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए मतदान हुआ और यहां रिकॉर्ड 85.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य में फिलहाल द्रविड़ मुनेत्र कषगम की सरकार है, जिसका नेतृत्व एम के स्टालिन कर रहे हैं। वहीं विपक्ष में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम और एनडीए गठबंधन है। तमिलनाडु (Tamil Nadu) तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के संकेत दिए हैं।
| पार्टी/गठबंधन | बढ़त |
| टीवीके (TVK) | 107 |
| डीएमके (DMK+) | 73 |
| एआईएडीएमके (AIADMK+) | 54 |
| अन्य (OTH) | 0 |
केरल विधानसभा चुनाव परिणाम
केरल में 140 सीटों के लिए एक चरण में मतदान हुआ, जिसमें 78.27 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां पी विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ सरकार सत्ता में है। केरल (Kerala)केरल के रुझानों में इस बार ‘यूडीएफ’ (कांग्रेस गठबंधन) को बढ़त मिलती दिख रही है, जो सत्ता परिवर्तन का इशारा है।
| पार्टी/गठबंधन | बढ़त |
| यूडीएफ (UDF) | 101 |
| एलडीएफ (LDF) | 35 |
| अन्य (OTH) | 4 |
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान हुआ, जहां लगभग 90 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। यहां एन रंगास्वामी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है। पुडुचेरी (Puducherry) पुडुचेरी में मुकाबला काफी करीबी है, जहाँ एनडीए बढ़त बनाए हुए है।
| पार्टी/गठबंधन | बढ़त |
| एनडीए (NDA) | 24 |
| इंडिया (INDIA) | 3 |
| अन्य (OTH) | 3 |
नोट: ये आंकड़े चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शाम 4:30 बजे तक के रुझानों और परिणाम पर आधारित हैं।

