हरिपुरधार (सिरमौर): जिला सिरमौर के उपमंडल हरिपुरधार में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हरिपुरधार-गत्ताधार मार्ग पर ‘गली कटिंग’ के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना सुबह के समय हुई। कार की रफ्तार तेज थी और एक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वाहन सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 2 घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया अभी जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
ताजा अपडेट्स के लिए हिमाचल न्यूज़ के साथ बने रहें।

