21 June in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 21 जून वर्ष का 172वां (लीप वर्ष में यह 173वां) दिन है। साल में अभी 194 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 21 जून का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 21 जून का इतिहास एवं घटनाक्रम।
21 जून की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 21 June in History)
1953: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म
पाकिस्तान के इतिहास में लगातार दो बार चुनी जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री। वह किसी भी इस्लामी देश की पहली प्रधानमंत्री भी थीं। बेनजीर भुट्टो मात्र 35 साल की उम्र में पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनीं। उन्होंने प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और वे ऑक्सफोर्ड यूनियन की अध्यक्ष भी रहीं। कहा जाता है कि बेनजीर भुट्टो की 2 शख्सियत थीं। जब वे विदेशों में होती तो जींस-शर्ट पहनतीं और वाइन भी पिया करती थीं। इसके उलट पाकिस्तान में सर पर दुपट्टा ओढ़े उनकी शख्सियत बिल्कुल बदल जाती थी।
साल 1977 में पाकिस्तान में सैनिक विद्रोह हुआ और बेनजीर के पिता जुल्फीकार अली भुट्टो को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया। बेनजीर इसी साल अपनी पढ़ाई खत्म कर पाकिस्तान लौटीं लेकिन जिया उल हक ने उन्हें उनके घर में ही नजरबंद करवा दिया।
1979 में जुल्फीकार अली भुट्टो को हत्या के मामले में फांसी दे दी गई और बेनजीर के कंधों पर पार्टी के कामकाज संभालने का जिम्मा आ गया। इसी दौरान खुद की जान को खतरा देखते हुए बेनजीर पाकिस्तान छोड़ इंग्लैंड आ गईं और यहीं से पार्टी का कामकाज संभालने लगीं।
1986 में वे पाकिस्तान लौटीं और 1987 में आसिफ अली जरदारी से शादी की। अगले ही साल एक हादसे में जिया उल हक की मौत हो गई और पाकिस्तान में आम चुनावों का ऐलान हुआ। भुट्टो की पार्टी को बहुमत मिला और वे पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
हालांकि दो साल बाद वे प्रधानमंत्री पद से हटा दी गईं, लेकिन 1993 में फिर से प्रधानमंत्री बनीं। बतौर प्रधानमंत्री उनके दोनों कार्यकाल बेहद उथल-पुथल भरे रहे। उन पर तरह-तरह के आरोप लगते रहे और कई मामलों में केस भी दर्ज किए गए।
इस दौरान बेनजीर विदेशों में निर्वासित जीवन जीने लगीं। 2008 में पाकिस्तान में चुनावों की घोषणा हुई और अपनी पार्टी का प्रचार करने बेनजीर 2007 में पाकिस्तान लौटीं। 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी के लियाकत अली मैदान में एक चुनावी रैली में उन पर हमला हुआ जिसमें बेनजीर समेत 28 लोग मारे गए।
1975: वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता
21 जून 1975…लॉर्ड्स का ऐतिहासिक मैदान…वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी उसका नाम इतिहास में पहले वर्ल्ड कप विजेता के तौर पर दर्ज हो जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार शतक लगाया। टीम ने 60 ओवर में 8 विकेट खोकर 291 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के गैरी गिल्मर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान इयान चैपल और एलन टर्नर के अलावा कोई खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। 58.1 ओवर में 274 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। 102 रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान लॉयड मैन ऑफ द मैच चुने गए।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 21 जून को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1576: हल्दीघाटी का ऐतिहासिक युद्ध- मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप और मुगल सम्राट अकबर की सेना (जिसका नेतृत्व आमेर के राजा मानसिंह कर रहे थे) के बीच हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध लड़ा गया था। यह भारतीय इतिहास के सबसे साहसिक और भीषण युद्धों में से एक माना जाता है। आज ही के दिन लड़ाई में मुगल सेना ने राणा प्रताप सिंह को परास्त कर दिया।
1756: जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।
1768: मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
1796: ब्रिटिश एक्सप्लोरर मुन्गो पार्क नाइजर नदी तक पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बन गए।
1834: अमेरिकी आविष्कारक और व्यवसायी साइरस हॉल मैककॉर्मिक कटाई मशीन का पेटेंट किया।
1862: ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1948: सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने। चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने लॉर्ड माउंटबेटन के स्थान पर स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल के रूप में कार्यभार संभाला था।
1949: राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
1970: ब्राजील ने तीसरी बार जीता फुटबॉल विश्व कप– मैक्सिको सिटी में खेले गए फीफा विश्व कप के फाइनल में पेले (Pelé) की शानदार टीम ने इटली को 4-1 से हराकर तीसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। तीन बार जीतने के कारण मूल ‘जूल्स रिमेट ट्रॉफी’ हमेशा के लिए ब्राजील को सौंप दी गई थी।
2004: अंतरिक्ष में पहला निजी अंतरिक्ष यान- ‘स्पेसशिपवन’ (SpaceShipOne) नामक अंतरिक्ष यान ने दुनिया की पहली पूरी तरह से निजी तौर पर वित्त पोषित मानव अंतरिक्ष उड़ान का रिकॉर्ड बनाया। इसने व्यावसायिक अंतरिक्ष यात्रा (Space Tourism) की नींव रखी थी।
1991: पी.वी. नरसिम्हा राव बने भारत के 9वें प्रधानमंत्री- राजीव गांधी की हत्या के बाद उपजे राजनीतिक संकट के बीच, पी.वी. नरसिम्हा राव ने भारत के 9वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके ही कार्यकाल में तत्कालीन वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ मिलकर ऐतिहासिक ‘आर्थिक उदारीकरण’ (LPG Reforms) की नीति शुरू की गई, जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था का चेहरा बदल दिया।
2008: फ़िलिपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
2009: भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।
2012: ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
2013: पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों की मौत।
2018: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने बेटी को जन्म दिया। प्रधानमंत्री रहते हुए मां बनने वाली वे दुनिया की दूसरी शख्सियत हैं। इससे पहले बेनजीर भुट्टो 1990 में पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहते हुए मां बनी थीं।
2022: महान मुक्केबाज दमित्री मुरातोव के नोबेल मेडल की ऐतिहासिक नीलामी: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव ने यूक्रेन युद्ध से विस्थापित हुए बच्चों की मदद के लिए अपने नोबेल मेडल को नीलाम कर दिया। 21 जून 2022 को अमेरिका के हेरिटेज ऑक्शन्स में इस मेडल की रिकॉर्ड 103.5 मिलियन डॉलर (करीब ₹800 करोड़) में नीलामी हुई, जो इतिहास में किसी भी नोबेल मेडल के लिए दी गई अब तक की सबसे बड़ी रकम है।
21 जून को जन्मे व्यक्ति (Born on 21 June)
1912: विष्णु प्रभाकर – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार। वे कालजयी जीवनी ‘आवारा मसीहा’ के लेखक हैं।
1927: बी. जी. वर्गीज – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मानित पत्रकार।
1933: मुद्राराक्षस – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
1967: यिंगलक शिनावात्रा – थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री।
1987: विनीता सोरेन – माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय आदिवासी युवती हैं।
21 जून को हुए निधन (Died on 21 June)
1940: केशव बलिराम हेडगेवार – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी थे।
2020: जीत सिंह नेगी – उत्तराखंड के ऐसे पहले लोकगायक, जिनके गीतों का ग्रामोफोन रिकॉर्ड जारी हुआ। जीत सिंह नेगी ने दो हिंदी फिल्मों में भी बतौर सहायक निर्देशक कार्य किया। वह संगीतकार और रंगकर्मी भी थे। वह पहले ऐसे गढ़वाली लोकगायक भी रहे, जिनके किसी गीत का ऑल इंडिया रेडियो से प्रसारण हुआ।
21 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 21 June)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ऐसे हुई थी शुरुआत
भारत में प्राचीन काल से ही योग की परंपरा रही है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग को बेहद फायदेमंद बताया गया है। योग की महत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 14 सितंबर 2014 को एक प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव में मांग की गई थी कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया जाए ताकि पूरी दुनिया के लोग योग से जुड़ सकें और खुद को स्वस्थ रख सकें। इस प्रस्ताव पर 195 में से 175 देशों ने अपनी सहमति जताई, उसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने घोषणा की कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को 3 महीने से भी कम समय में पास कर दिया था। ये पहला प्रस्ताव था जिसे महासभा ने इतनी जल्दी पास किया था।
21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। उसके बाद से ही हर साल 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मनाती है।
योग दिवस को 21 जून के दिन मनाने के पीछे भी एक वजह है। दरअसल 21 जून का दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहा जाता है। भारतीय परंपरा के अनुसार ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। कहा जाता है कि सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी होता है। इसी वजह से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं।
विश्व संगीत दिवस
विश्व संगीत दिवस (World Music Day) प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। संगीत की विभिन्न खूबियों की वजह से ही विश्व में संगीत के नाम एक दिन है। यह संगीतज्ञों व संगीत प्रेमियों के लिए बहुत ही खुशी की बात है। विश्व संगीत दिवस को ‘फेटे डी ला म्यूजिक’ के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ म्यूजिक फेस्टिवल है। इसकी शुरुआत 1982 में फ्रांस में हुई। इसको मनाने का उद्देश्य अलग-अलग तरीके से म्यूजिक का प्रारूप तैयार करने के अलावे एक्सपर्ट व नए कलाकारों को एक मंच पर लाना है।
21 जून सन् 1982 में प्रथम विश्व संगीत दिवस फ़्राँस में मनाया गया। इससे पूर्व अमेरिका के एक संगीतकार योएल कोहेन ने 1976 में इस दिवस को मनाने की बात की थी। विश्व संगीत दिवस कुल 17 देशों में ही मनाया जाता है इसमें भारत, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्रिटेन, लक्समवर्ग, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, कोस्टारीका, इजाराइल, चीन, लेबनाम, मलेशिया, मोरक्को, पाकिस्तान, फ़िलीपींस, रोमानिया और कोलम्बिया शामिल हैं। विश्व संगीत दिवस के अलावा इसे सगीत समारोह के रूप में भी जाना जाता है। यह एक तरह से संगीत त्यौहार है, जिसे सारे देश में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। भारत में इस अवसर पर कहीं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है तो कहीं संगीत से भरे कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाती है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



