Himachal Weather 05 May 2026: हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी और सताएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में 8 मई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। 8 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के कई जगहों पर बिजली कड़कने, आंधी और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की भी संभावना है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अलावा सभी 10 जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट है।
6 मई को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 7 मई को ऊपरी और मध्य पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना, निचले व मैदानी इलाकों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
8 मई को प्रदेश के मध्य पर्वतीय इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। ऊपरी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही जबकि शिमला सहित प्रदेश के कई शहरों में बादल भी बरसे। उधर, रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। कुल्लू के निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है।
कृषि और बागवानी पर मार
बारिश से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल भीग गई है। ओलावृष्टि ने सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है, जो बागबानों के लिए चिंता का विषय है। कुफरी, नारकंडा और मशोबरा में ओलावृष्टि से सेब की सेटिंग पर बुरा असर पड़ा है। निचले क्षेत्रों में गेहूं की कटी हुई फसल को भारी नुकसान पहुँचा है।
मौसम विभाग की चेतावनी
विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए चम्बा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के लिए विशेष ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि की संभावना अधिक है। प्रदेश के कई स्थानों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 6 और 7 मई को हल्की बारिश जारी रह सकती है, जबकि 8 मई से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
हिमाचल प्रदेश में तापमान और मौसम की स्थिति
| स्थान | न्यूनतम
(Min °C) |
अधिकतम
(Max °C) |
मौसम की स्थिति |
| ऊना | 22°C | 38°C | मुख्य रूप से साफ |
| बिलासपुर | 21°C | 36°C | आंशिक रूप से बादल |
| कांगड़ा | 18°C | 31°C | बादलों के साथ हल्की फुहार |
| हमीरपुर | 20°C | 34°C | बादल छाए रहेंगे |
| सुंदरनगर | 18°C | 33°C | हल्की बारिश की संभावना |
| नाहन | 21°C | 33°C | आंशिक रूप से बादल |
| पालमपुर | 16°C | 28°C | हल्की बारिश/गर्जन |
| धर्मशाला | 14°C | 26°C | बारिश और गर्जन |
| चंबा | 15°C | 30°C | बादल और हल्की बारिश |
| रामपुर | 16°C | 29°C | बादल छाए रहेंगे |
| शिमला | 12°C | 20°C | बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट |
| सराहन | 10°C | 19°C | मध्यम बारिश |
| रोहड़ू | 11°C | 22°C | हल्की से मध्यम बारिश |
| जुब्बल | 10°C | 20°C | बारिश की संभावना |
| कुफरी | 9°C | 16°C | ठंडी हवाएं और बारिश |
| मनाली | 6°C | 15°C | मध्यम बारिश |
| नारकंडा | 7°C | 14°C | बारिश और धुंध |
| कल्पा | 6°C | 14°C | हल्की बारिश/बर्फबारी (ऊंचाई पर) |
| केलांग | 2°C | 10°C | हल्की बर्फबारी की संभावना |
हिमाचल में अगले 10 दिन का मौसम जानने के लिए यहां Click करें
संकलन: सोमसी देष्टा
Posted By: Himachal News
Himachal News की खबरों के वीडियो देखने के लिए और News Updates के लिए हमारे Facebook पेज Himachal News को Like करें व हमारे YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

