14 June in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 14 जून वर्ष का 165वां (लीप वर्ष में यह 166वां) दिन है। साल में अभी 201 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 14 जून का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 14 जून का इतिहास एवं घटनाक्रम।
14 जून की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 14 June in History)
आज ब्लड डोनर डे, ब्लड ग्रुप की खोज करने वाले कार्ल लैंडस्टीनर की याद में मनाया जाता है
अगर जीवन में एक बार भी आपने ब्लड डोनेट किया है, तो आज का दिन आपको सम्मान देने का है। आज ब्लड डोनर डे है। यानी ब्लड डोनेट करने वालों का दिन। ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। ब्लड डोनर डे को 14 जून के दिन मनाने के पीछे भी एक वजह है। साल 1868 में आज ही के दिन कार्ल लैंडस्टीनर का जन्म हुआ था। कार्ल एक मशहूर इम्यूनोलॉजिस्ट थे, जिन्होंने इंसानों में अलग-अलग ब्लड ग्रुप का पता लगाया था। कार्ल की इस खोज के बाद ही एक इंसान से दूसरे इंसान में ब्लड ट्रांसफ्यूजन मुमकिन हो सका है।
1925: क्यूबा की क्रांति के जनक चे ग्वेरा का जन्म
आज ही के दिन 1925 में क्यूबा के क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम अर्नेस्तो चे ग्वेरा था लेकिन लोग उन्हें प्यार से चे बुलाते थे। चे ने मेडिसिन की पढ़ाई की। वो चाहते तो डॉक्टर का पेशा अपनाकर आराम से अपनी जिंदगी गुजार सकते थे, लेकिन अपने आसपास भीषण गरीबी देखकर उन्होंने क्रांति का रास्ता चुना। करीब 23 साल की उम्र में उन्होंने मोटरसाइकिल से तकरीबन 10 हजार किलोमीटर की यात्रा की। इस दौरान वे दक्षिण अमेरिका के कई देशों में गए और उन्होंने भीषण गरीबी, मजदूरों की दुर्दशा और पूंजीवादी सत्ता का दमन देखा। इसी दौरान उनकी मुलाकात फिदेल कास्त्रो से हुई। दोनों ने मिलकर क्यूबा की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने की कसम खाई। उन्होंने गुरिल्ला लड़ाकों की एक फौज बनाई। धीरे-धीरे चे का आंदोलन तेजी पकड़ने लगा और साल 1959 में चे ने क्यूबा में तख्तापलट कर दिया। फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में वहां कम्युनिस्ट सरकार बनी और चे को उद्योगमंत्री बनाया गया। 1959 में बतौर क्यूबा के उद्योगमंत्री चे भारत भी आए थे।
1977: अमेरिकी झंडे की मिली थी मान्यता
आज अमेरिकन फ्लैग डे है। साल 1777 में आज ही के दिन कोंटिनेंटल कांग्रेस ने अमेरिकी झंडे की डिजाइन को मान्यता दी थी। झंडे में लाल और सफेद रंग की 13 पट्टियां थीं, जो 13 ब्रिटिश कॉलोनियों का प्रतिनिधित्व करती थीं। झंडे में बाएं तरफ ऊपर की ओर एक ब्लू बॉक्स में 13 सितारे थे। हर एक सितारा अमेरिका के हर एक राज्य का प्रतिनिधित्व करता था। हालांकि कई बार सितारों की डिजाइन में बदलाव किया गया। जैसे-जैसे अमेरिका में राज्यों की संख्या बढ़ती गई वैसे-वैसे सितारों की संख्या भी बढ़ती गई। अमेरिकी झंडे में आखिरी बदलाव साल 1960 में किया गया था। इस साल हवाई बतौर नया राज्य अमेरिका में शामिल हुआ था और इसीलिए हवाई का प्रतिनिधित्व करने के लिए झंडे में एक और सितारा जोड़ा गया। फिलहाल अमेरिकी झंडे में 13 लाल सफेद पट्टियां और 50 सितारे शामिल हैं जो अमेरिका के 50 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 14 जून को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1901: पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1907: नॉर्वे में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला।
1917: इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला, पूर्वी लंदन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।
1922: अमेरिकी राष्ट्रपति वारेन जी. हार्डिंग ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।
1940: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एडोल्फ हिटलर की जर्मन नाजी सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर बिना किसी बड़े प्रतिरोध के पूरी तरह अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था।
1945: लॉर्ड वेवेल की घोषणा- भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड वेवेल ने भारत के नए राजनीतिक ढांचे (वेवेल प्लान) की आधिकारिक रेडियो घोषणा की। इसके साथ ही आगामी ‘शिमला सम्मेलन’ का रास्ता साफ करने के लिए जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को जेल से रिहा करने का आदेश जारी हुआ।
1947: विभाजन प्रस्ताव की प्रस्तुति- नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ऐतिहासिक बैठक शुरू हुई, जिसमें गोविंद वल्लभ पंत ने देश के विभाजन की ‘माउंटबेटन योजना’ को स्वीकार करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका मौलाना आजाद ने भारी मन से समर्थन किया था।
1948: अमेरिकी अंतरिक्ष रिकॉर्ड के अनुसार, अल्बर्ट II (एक रीसस प्रजाति का बंदर) को लेकर वी-2 (V-2) रॉकेट अंतरिक्ष की सीमा (134 किमी की ऊंचाई) पार करने वाला दुनिया का पहला स्तनधारी जीव बना था। (लौटते समय पैराशूट फेल होने से उसकी मृत्यु हो गई थी)।
1949: वियतनाम राष्ट्र का गठन हुआ।
1958: भारत के महान भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. सी. वी. रमन को विज्ञान और शांति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मॉस्को में ‘लेनिन शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
1963: सोवियत संघ ने वोस्टोक-5 स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया।
1982: फॉल्कलैंड युद्ध का अंत- फॉल्कलैंड द्वीप समूह में अर्जेंटीना के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना के सामने पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे 74 दिनों से चला आ रहा फॉल्कलैंड युद्ध समाप्त हुआ।
1998: बिहार में कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अजीत सरकार की हत्या कर दी गई।
2008: भारत सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया।
2008: राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला।
2008: चीन के उत्तरी प्रान्त शांग्झी में एक कोयला खादान में विस्फोट में 27 लोग घायल हुए।
2010: उत्तरप्रदेश में गंगा नदी में एक नाव डूब जाने से 52 लोगों की डूबकर मौत हो गई।
2012: विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गये।
2022: अग्निपथ योजना‘ की घोषणा- देश के सैन्य इतिहास में रक्षा क्षेत्र के बड़े सुधार के रूप में भारत सरकार ने सशस्त्र बलों में सैनिकों की भर्ती के लिए ‘अग्निपथ योजना’ की घोषणा की। जिसके तहत युवाओं को ‘अग्निवीर’ के रूप में 4 साल के लिए सेना में सेवा देने का अवसर मिला।
2022: IPL मीडिया राइट्स की ऐतिहासिक नीलामी: खेल और व्यावसायिक इतिहास में इस दिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023-27) के मीडिया अधिकारों की नीलामी पूरी हुई। स्टार इंडिया ने टीवी राइट्स (₹23,575 करोड़) और वायाकॉम 18 ने डिजिटल राइट्स (₹23,758 करोड़) हासिल किए। कुल ₹48,390 करोड़ की इस बोली ने आईपीएल को प्रति मैच वैल्यू के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे महंगी स्पोर्ट्स लीग बना दिया था।
2023: ग्रीस का भीषण नाव हादसा- लीबिया से इटली जा रही प्रवासियों से ओवरलोड एक मछली पकड़ने वाली नाव ग्रीस के पायलोस तट के पास भूमध्य सागर में डूब गई। इस जहाज पर लगभग 750 लोग सवार थे, जिनमें से केवल 104 लोगों को बचाया जा सका और 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
2024: सिक्किम में भारी तबाही- सिक्किम में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भीषण भूस्खलन से 6 लोगों की मौत हो गई और मंगन जिले में 1,000 से अधिक विदेशी व घरेलू पर्यटक फंस गए थे।
2025: पुणे पुल हादसा- महाराष्ट्र के पुणे में एक निर्माणाधीन इंद्रायणी पुल का हिस्सा ढह जाने से 4 लोगों की मृत्यु और 30 से अधिक लोग घायल व लापता हुए।
14 जून को जन्मे व्यक्ति (Born on 14 June)
1864: एलियोस अलजाइमर- इन्होंने अलजाइमर बीमारी का पहली बार पता लगाया था इसीलिए इस बीमारी को अलजाइमर नाम दिया गया।
1880: सतीश चंद्र दासगुप्ता – भारतीय राष्ट्रवादी, वैज्ञानिक और आविष्कारक। 20वीं शताब्दी के पूर्व में महंगा एवं बहुत सारा माल विदेश से आयात किया जाता था। सतीश चंद्र दासगुप्ता ने ऐसी कई तकनीक ढूंढ़ निकालीं, जिससे उस माल का उत्पादन भारत में ही होने लगे।
1922: के. आसिफ़ – पूरा नाम करीम आसिफ़। हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा की सर्वकालिक क्लासिक फ़िल्म मुग़ल-ए-आज़म बनाई थी। बहुत कम फ़िल्में और बहुत ज्यादा प्रसिद्धि हासिल करने वाले फ़िल्मकारों में के. आसिफ़ का नाम अकेला है।
1946: डोनाल्ड ट्रंप– संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति। वे वर्तमान यानि 47 वें राष्ट्रपति भी हैं। अभी उनका दूसरा कार्यकाल चल रहा है। राष्ट्रपति बनने से पहले वे प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हैं।
1955: किरण खेर – हिन्दी फिल्म अभिनेत्री।
1968: राज ठाकरे – महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक और अध्यक्ष।
1968: सरबजीत चीमा – पंजाबी गायक।
14 जून को हुए निधन (Died on 14 June)
2011: असद अली खां – रुद्रवीणा वादक। उन्हें वर्ष 2008 में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण, वर्ष 1994 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा तानसेन सम्मान तथा वर्ष 1977 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान आदि से विभूषित किया जा चुका है।
2020: सुशांत सिंह राजपूत – भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के बेहद लोकप्रिय और प्रतिभाशाली 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री, उनके प्रशंसकों और पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था और कई दिनों तक यह राष्ट्रीय मीडिया की सबसे बड़ी सुर्खी बना रहा।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

